Comedian Sunil Pal Kidnapped: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के लापता होने की खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। पिछले 24 घंटों से उनका कोई पता नहीं चल रहा था, जिसके बाद उनकी पत्नी ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में उनके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। अब पुलिस ने आखिरकार सुनील का पता लगा लिया है और उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है। आइए जानते हैं कि सुनील पाल कहां थे और कैसे पुलिस ने उनका पता लगाया।
सुनील पाल हो गए थे लापता
‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के विजेता रहे सुनील पाल पिछले कुछ समय से अपने एक शो के लिए मुंबई से बाहर थे। उन्होंने 3 दिसंबर को अपने घर लौटने की बात कही थी, लेकिन घर नहीं लौटे और उनका फोन भी बंद था। उनकी पत्नी ने कई बार फोन किया, लेकिन सुनील से कोई संपर्क नहीं हो सका। ये सब देखकर वो काफी चिंतित हो गईं और पुलिस से मदद मांगी।
मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की
मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, लेकिन मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी। सांताक्रूज पुलिस ने सुनील के करीबी दोस्तों और सहयोगियों से पूछताछ की। जांच के दौरान पता चला कि सुनील का फोन अचानक खराब हो गया था, जिससे उनकी पत्नी उनसे संपर्क नहीं कर पा रही थीं। इस दौरान जैसे-तैसे पुलिस ने सुनील पाल से संपर्क किया और उन्होंने बताया कि वो जल्द ही 4 दिसंबर को मुंबई लौटेंगे। सुनील पाल ने बताया कि उनका किडनैप हो गया था। फिलहाल अपहरण किसने किया है ये अब तक पता नहीं चल पाया।
सुनील पाल का हुआ था किडनैप
सुनील पाल के अपहरण की खबर ने उनके फैंस को झटका दिया है। किस मकसद से उनका किडनैप हुआ, ये अब तक पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें सुनील पाल का नाम कई बॉलीवुड फिल्मों में शामिल रहा है। साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीतने के बाद उनका करियर एक नई दिशा में बढ़ा। इसके बाद वो ‘हम तुम’ और ‘फिर हेरा फेरी’ जैसी फिल्में करने में सफल रहे। वो न सिर्फ एक बेहतरीन कॉमेडियन रहे हैं, बल्कि एक अच्छे अभिनेता भी हैं। 2010 में उन्होंने अपनी खुद की एक फिल्म ‘भावनाओं को समझो’ का निर्देशन भी किया था। इस फिल्म में कई बड़े कॉमेडियनों ने काम किया था, जिसमें जॉनी लीवर, राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा और दूसरे बड़े नाम शामिल थे।
सुनील पाल के लापता होने की खबर ने उनके फैंस और परिवार को परेशान कर दिया था, लेकिन अब उनके सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है, जिससे उनके प्रशंसकों को राहत मिली है।सुनील पाल की वापसी का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि वो जल्द ही अपने फैंस के सामने होंगे और अपनी चिर-परिचित हंसी से सभी को फिर से खुश करेंगे।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान का ‘रईसजादा’ पत्नी की दर्दनाक मौत से टूटा, हुई ऐसी हालत की पाई-पाई को तरसा
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines