हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बाबा निराला से ज्यादा खतरनाक निकले Sunil Grover? Dabba Cartel के विलेन ने पर्दे पर चौंकाया

Sunil Grover Dabba Cartel: नेटफ्लिक्स की हालिया रिलीज हुई सीरीज डब्बा कार्टल में ज्योतिका, शबाना आजमी, अंजलि आनंद, शालिनी पांडे ने बेहतरीन एक्टिंग की है। इस सीरीज में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं जो आखिर में आकर पूरी लाइमलाइट ले जाता है।

विज्ञापन
Sunil Grover Dabba Cartel

Sunil Grover Dabba Cartel: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस सीरीज ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। कहानी में पांच महिलाएं डब्बे का बिजनेस चला रही हैं, लेकिन ये बिजनेस सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है। इन महिलाएं डब्बे के साथ-साथ ड्रग्स का कारोबार भी करती हैं और इस तरीके से करोड़ों कमाती हैं। सीरीज में विलेन के तौर पर नजर आए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने खतरनाक अंदाज से आश्रम के बाबा निराला को भी पीछे छोड़ दिया है। जी हां, सीरीज में सुनील के किरदार ने सिर्फ एक ही एपिसोड में पूरी सीरीज की लाइमलाइट अपने नाम कर ली है।

सुनील ग्रोवर का नेगेटिव रोल

इस सीरीज में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया है। हालांकि, सुनील को आमतौर पर उनकी कॉमेडी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है। सुनील का किरदार कहानी में इस तरह मर्डर को अंजाम देता है जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। अब क्या इस मर्डर से महिलाओं के डब्बे वाले बिजनेस पर कोई असर पड़ा है, उसे जानने के लिए आपको सीरीज देखनी पड़ी।

सीरीज की कहानी बेहतरीन

‘डब्बा कार्टेल’ एक पूरी तरह से मनोरंजक और थ्रिलर से भरपूर सीरीज है, जो डब्बा बिजनेस के जरिए ड्रग्स और अपराध की दुनिया में महिलाओं की शक्ति को दिखाती है। सीरीज के अनोखे कंसेप्ट और दमदार अभिनय ने इसे एक बेहतरीन मनोरंजन का पैकेज बना दिया है।

विज्ञापन

सीरीज का प्लॉट एक ड्रग्स और खाने के डब्बे के व्यापार के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां महिलाएं अपनी होशियारी और साहस के साथ इस गुनाह की दुनिया में अपने कदम जमाती हैं। इस पूरी कहानी में सुनील ग्रोवर का किरदार एक महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आता है। पूरी की पूरी कहानी को सुनील ग्रोवर का सीन पलट कर रख दिया है। इसी के साथ ही उनकी एंट्री आखिरी एपिसोड में होना और कहानी को वहां से सीजन 2 की तरफ मेकर्स का ले जाना, साफ है दूसरी सीजन में सुनील जबरदस्त तरीके से कहानी में नजर आने वाले हैं जिन्हें हराने के लिए महिलाएं अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा देंगी।

यह भी पढ़ें: Ye Kaali Kaali Aankhen 2 से भी खतरनाक है Netflix की ये क्राइम थ्रिलर, डार्क-कॉमेडी के साथ सस्पेंस का डोज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola