Samay Raina: मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों काफी कंट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। उनका शो India’s Got Latent सभी को काफी पसंद आया है। हालांकि, अब इस शो को लेकर काफी बवाल भी मचा हुआ है। इस शो की एक कंटेस्टेंट की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हो चुका है। समय भी कई बार अपने जोक्स की वजह से विवादों में फंस जाते हैं। इसी बीच अब एक और कॉमेडियन ने समय रैना पर कुछ आरोप लगाए हैं।
रवि गुप्ता ने शेयर किया अपना अनुभव
पॉपुलर कॉमेडियन रवि गुप्ता (Ravi Gupta) जो India’s Got Latent में भी नजर आ चुके हैं उन्होंने समय रैना पर मिसबिहेव करने का इल्जाम लगाया है। हाल ही में Curly Tales को दिए इंटरव्यू में रवि गुप्ता ने कई ऐसे खुलासे किए कि दर्शकों के भी कान खड़े हो जाएंगे। आपको बता दें, रवि गुप्ता से India’s Got Latent में उनके एक्सपीरियंस को लेकर सवाल किया गया था। उनसे पूछा गया कि इस शो में उनका अनुभव कैसा रहा? इसपर उन्होंने जो कुछ कहा जो सुनकर समय भी हैरान रह जाएंगे।
रवि गुप्ता क्यों बोले ‘समय ने गलत किया’?
रवि गुप्ता ने जवाब देते हुए कहा, ‘सबसे पहली बात तो अब तो Latent खत्म हो चुका है। समय ने गलत किया… पुनीत सुपरस्टार का मैंने वीडियो देखा था, उसको पैसे दिए थे आने और जाने के, मुझे एक रुपया नहीं दिया। मैं अपनी किराए की गाड़ी से आया हूं और उसके बाद हमको वहां बिठाया। मैंने बोला था कि मुझे छाछ चाहिए, तो मुझे कॉफी दे रहा है और फ्रेंच फ्राइज, जबकि मैं भुजिया खाने वाला आदमी हूं। तो ये एक मिसबिहेव मेरे साथ हुआ है।’
यह भी पढ़ें: OTT पर वैलेंटाइन वीक होगा और भी स्पेशल, इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
रवि गुप्ता ने समय रैना को कहा बदतमीज
उन्होंने आगे कहा, ‘समय आगे बैठता है, एकदम आगे। क्यों भाई तुम आगे? तुम्हारा शो है तो तुम ही आगे बैठोगे?’ इसके बाद उनसे पूछा गया कि आपने बोला नहीं कि आपको आगे बैठने दे? तो रवि गुप्ता ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने मन में रख ली ये बात। वो बहुत बदतमीज है, थोड़ा-सा और पैसा भी एक रुपया नहीं दिया और वो खुद पैसा कमा रहा है बहुत ज्यादा, करोड़ों। एक-एक एपिसोड से 8-8 हजार रुपये उसका बनता है। यूट्यूब वगैरह मिलकर 10-15 हजार बन जाता है हर महीने। भाई कम से कम मैंने चाऊमीन मंगाया था, वो तो मंगा देते।’ हालांकि, ये सब बातें उन्होंने मजाक में कहीं हैं और ये उनका कॉमेडी करने का तरीका है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines