‘द कपिल शर्मा शो’ और ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के फेम एक्टर राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है. एक्टर इस कॉमेडी शो में राजू का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं. राजीव के पिता के निधन की खबर की पुष्टि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने की है. इतना ही नहीं उन्होंने अपने एक शो भी कैंसिल कर दिया है. बता दें कि वो आज राजीव के साथ इंदौर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे.
आपको बता दें कि एक्टर को इस दुखद घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब वो शो में जाने के लिए फ्लाइट में बैठ चुके थे. इतना ही नहीं उन्होंने श्रद्धांजलि के तौर में मध्य प्रदेश में होने वाले अपने शो को री-शेड्यूल कर दिया है. कृष्णा ने यह भी कहा कि यह खबर पूरी इंडस्ट्री के लिए काफी दुखद है.
यह भी पढ़ें: Pradeep Rawat Funeral: कब और कहां होगा प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार? करीबियों के बीच दी जाएगी आखिरी विदाई
राजीव ठाकुर के पिता का हुआ निधन
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘में साथ में नीतू खन्ना जी है, जो हमारे इवेंट को ऑर्गेनाइज कर रही हैं. मैंने अभी इंदौर में लैंड किया है और एक दुखद खबर सामने आ रही है, जिसे मैं आप लोगों के साथ शेयर करना चाहता हूं. कृष्णा ने आगे बताया कि जब हम अपने शो के लिए इंदौर के लिए टेक ऑफ कर रहे थे, तब राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया. वो (राजीव) हमारे साथ इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे.
यह भी पढ़ें: Pradeep Rawat ने किस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू? फिर विलेन बन जीता था ऑडियंस का दिल
कृष्णा अभिषेक ने रद्द किया शो
इतना ही नहीं एक्टर ने ऑडियंस से रिक्वेस्ट भी की है, उन्होंने कहा कि जिन भी लोगों ने टिक्ट्स ले रखी है, हम उनके लिए अपने इस शो को री-शेड्यूल करने जा रहे हैं. हम आपके लिए यह शो किसी दूसरी डेट पर करेंगे. दरअसल, राजीव ठाकुर के पिता के निधन खबर सुनकर एक्टर के फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं. एक्टर के फैंस इस मुश्किल के घड़ी में राजीव को हिम्मत से काम लेने की सलाह भी देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं एक्टर को इंडस्ट्री का भी भरपुर साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘गजनी’ फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन, जानिए कितनी संपत्ति छोड़ गए
राजीव ठाकुर करियर
राजीव ठाकुर ने अपने करियर का आगाज, पंजाबी थिएटर से किया था. इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था. एक्टर को ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज सीजन 3’ से बड़ी पहचान मिली थी. इसके बाद राजीव ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो ‘कॉमेडी सर्कस’ का एक जाना माना नाम बन गए थे. इतना नहीं उन्होंने ‘ठग लाइफ’, ‘तारा मीरा’, और ‘जिंदगी जिंदाबाद’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines