Nasubi Story On Reality Show: आजकल लोग टीवी सीरियल्स से ज्यादा रियलिटी शोज देखना पसंद करते हैं। अगर आपको पता चले कि एक रियलिटी शो, जिसमें एक कंटेस्टेंट पूरा न्यूड हो। खुद इस बात से अनजान हो कि इस हालत में उसे पूरी दुनिया देख रही है तो आपका कैसा रिएक्शन होगा? जी हां, ऐसा सच में हुआ जापान के एक रियलिटी शो में। हम बात कर रहे हैं टोमोआकी ‘नासुबी’ हमात्सु (Tomoaki ‘Nasubi’ Hamatsu) की जो एक्टर बनने की ख्वाहिश रखते थे लेकिन उन्हें पूरी दुनिया में हंसी का पात्र बनना पड़ा है। आखिर पूरा मामला क्या है आइए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासुबी अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘द कंटेस्टेंट’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वो 24 साल के थे, जब उन्होंने ‘सुसुनु’ नाम के एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। यह शो 1999 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। इस शो में कंटेस्टेंट्स को अपनी आंखें बंद करके रहस्यमय चीजों को काटना होता था। नासुबी ने बताया कि वो शो का ऑडिशन देने पहुंचे। उन्हें नहीं पता था कि शो में वो किसके लिए साइन अप कर रहे हैं।
कपड़े उतारने के लिए दिया चैलेंज
नासुबी ने बताया कि, ‘त्सुचिया फेमस निर्माता थे, जिन्होंने शो के लिए मुझे सिलेक्ट किया। उसका बिहेवियर मेरे साथ अच्छा था लेकिन बाद में उसके तेवर बदल गए। उसने मुझे कपड़े उतारने का आदेश दे दिया। मैं कपड़े उतारना नहीं चाहता था लेकिन उन्होंने जिद करनी शुरू कर दी। मैं शो में कपड़े उतारकर रहा। मुझे नहीं पता था कि शो टेलीकास्ट हो रहा है और टीवी पर मुझे 30 मिलियन सें ज्यादा लोग देख रहे हैं। मुझे कई हफ्तों तक न्यूड दिखाया गया।’
यह भी पढ़ें: कम उम्र में पिता छोड़ गए, प्रेमी ने किया प्रताड़ित, अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी; आज इंडस्ट्री से दूर जीती हैं लग्जरी लाइफ
छिपे हुए कैमरे पहले से थे चालू
नासुबी के मुताबिक, मेकर्स ने उन्हें आश्वासन दिया गया था कि शो के उस एपिसोड को टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा लेकिन छिपे हुए कैमरे पहले से ही चालू थे। कपड़े उतारने की चुनौती को नासुबी तब तक नहीं छोड़ सकते थे जब तक उन्हें पत्रिका स्वीपस्टेक के जरिए पुरस्कार नहीं मिल जाता। उन्होंने बताया कि, ‘मेरे परिवार को बताया गया कि शो पर मुझे न्यूड दिखाया जा रहा है। उन्हें नहीं पता था कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूं।’
इस तरह प्राइवेट पार्ट छिपाते थे नासुबी
बता दें कि इस सच्चाई का पता जापान में करीब 17 मिलियन लोगों को चल गया था क्योंकि ये जापानी शो हर रविवार रात को निप्पॉन टेलीविजन नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाता था। नासुबी ने यह भी बताया कि टीवी स्क्रीन पर अपने प्राइवेट पार्ट को छिपाने के लिए वो कई बार सब्जी या फिर तकिया वगैरह का इस्तेमाल किया करते थे। वो उनके लिए वाकई मुश्किल दौर रहा था।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines