स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। कॉमेडियन के खिलाफ न सिर्फ मामला दर्ज किया गया बल्कि मुंबई के यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में घुसकर स्टूडियो में तोड़फोड़ की गई है। इस होटल में पहले भी कई बार तोड़फोड़ की जा चुकी है, जिसके चलते शो बंद करने का फैसला लिया गया है। कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो के आयोजकों का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने शो को अस्थाई तौर पर बंद किया जा रहा है।
हैबिटेट स्टूडियो का आया रिएक्शन
हैबिटेट स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘हमें निशाना बनाकर होटल में की गई तोड़फोड़ से हम स्तब्ध, चिंतित और बेहद टूट चुके हैं। कलाकार अपने विचारों और क्रिएटिव विकल्पों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है।’ पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘हम तब तक काम बंद कर रहे हैं, जब तक हम खुद को और संपत्ति को खतरे में डाले बिना फ्री अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका नहीं ढूंढ लेते हैं।’
हैबिटेट स्टूडियो ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘हम सभी आर्टिस्ट, ऑडियंस और हितधारकों को चर्चा करने और अपने विचारों को फ्रीडम के साथ शेयर करने के लिए इनवाइट करते हैं और आपके मार्गदर्शन का अनुरोध करते हैं जिससे हम आर्टिस्ट के अधिकारों का सम्मान कर सकें।’ बता दें कि शो का बैनर भी रातों-रात हटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कॉमेडियन कुणाल कामरा की किस टिप्पणी पर भड़के शिव सैनिक? जानें पूरा विवाद
शिवसैनिकों ने होटल में की तोड़फोड़
हैबिटेट स्टूडियो ने सोमवार को शो अस्थाई तौर पर बंद करने का फैसला लेते हुए इसलिए घोषणा की है क्योंकि शिवसैनिकों ने मुंबई में एक शो के दौरान कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करने के बाद होटल में तोडफोड़ की है। होटल में पहले भी कई बार तोड़फोड़ हो चुकी है। उधर, इस पूरे विवाद के बीच कॉमेडियन कुणाल कामरा गायब हो गए हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।
कहां से शुरू हुआ विवाद?
बता दें कि कॉमेडियन कुणाल कामरा से जुड़ा ये सारा विवाद उनके एक शो से शुरू हुआ है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित कमेंट किया था। उन्होंने शो के दौरान शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। इसके बाद से मामले ने सियासत मोड़ ले लिया है। शिवसैनिकों ने कॉमेडियन द्वारा शिंदे से माफी मांगने की मांग भी की है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
8 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
14 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines