कॉमेडियन कुणाल कामरा ने टीवी के सबसे पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ का ऑफर ठुकरा दिया है। कुणाल कामरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें मेकर्स के अप्रोच करने पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा है कि वो इसकी जगह मेंटल हॉस्पिटल जाना पसंद करेंगे। अब उनके इस एक फैसले से उन्हें 5 बड़े नुकसान होंगे। अगर कॉमेडियन इस ऑफर के लिए राजी हो जाते तो उनका भला हो सकता था, लेकिन अब उन्होंने क्या खो दिया है? चलिए जानते हैं।
विवादों के बीच नया काम
कुणाल कामरा ने जबसे विवादित टिप्पणी की है उनके शोज कैंसिल हो रहे हैं। बुक माय शो ने भी कुणाल कामरा का सारा कंटेंट हटा दिया है और उन्हें लिस्ट से भी बाहर कर दिया है। ऐसे में कुणाल कामरा को फाइनेंशियली नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, अगर वो इस रियलिटी शो का हिस्सा बनते, तो इससे उनको तगड़ी कमाई होती और नया काम भी मिलता। वैसे भी ‘बिग बॉस’ के घर में रहने की सेलेब्स को मोटी फीस मिलती है।
अपनी बात रखने के लिए प्लेटफॉर्म
अभी कुणाल कामरा को लेकर दो अलग-अलग धारणाएं बनी हुई हैं। कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इस विवाद के बाद उनके खिलाफ हैं। ऐसे में ‘बिग बॉस’ कॉमेडियन के लिए वो प्लेटफॉर्म साबित हो सकता था, जिसके जरिए वो देश के एक बड़े वर्ग से जुड़कर अपनी बात और भी क्लैरिटी के साथ रख सकते थे। कुणाल को बड़ी जनता के सामने अपना तर्क रखने का मौका मिला था।
फेम डबल
कुणाल कामरा यूं तो मशहूर कॉमेडियन हैं, फिर भी उनकी फैन फॉलोइंग बड़ी सीमित है। जो लोग स्टैंड-अप कॉमेडी देखना पसंद करते हैं, वो ही कुणाल को जानते हैं। बाकी अभी कंट्रोवर्सी के बाद उन्हें थोड़ी और पहचान मिली है। हालांकि, अगर वो इस शो से जुड़ते तो उनकी पॉपुलैरिटी डबल हो जाती। ‘बिग बॉस’ के घर में कई बार देखने को मिला है कि यहां कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमक जाती है। शहनाज गिल, नोरा फतेही, हिना खान जैसे तमाम सेलेब्स हैं जो इस शो को करने के बाद और भी बड़े स्टार बन गए हैं।
धमकियों के बीच प्रोटेक्शन
हाल ही में खुलासा हुआ है कि कुणाल कामरा को इस कंट्रोवर्सी के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनकी जान को खतरा है। वहीं, इस शो पर होने से उनके लिए ये रिस्क कम हो जाता। सेट पर इतनी सिक्योरिटी होती है कि उन्हें कम से कम अपनी जान की टेंशन तो नहीं होती। उनकी एक परेशानी तो कम हो जाती। वैसे भी इतना बड़ा शो है यहां किसी कंटेस्टेंट की सिक्योरिटी को लेकर तो लापरवाही नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: ‘कुत्ते हैं भौंकेंगे’, तलाक की अफवाहों पर ये क्या बोल गईं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा?
लोगों का साथ
अभी कुछ लोग हैं जो इस विवाद में कुणाल कामरा के सपोर्ट में खड़े हैं। हालांकि, ‘बिग बॉस’ में अगर कुणाल जाते और अपनी बातों से लोगों को कन्विंस कर पाते तो उन्हें इस मुद्दे में सपोर्ट मिलता। फिर लोग खुलकर कुणाल के सपोर्ट में उतरते और एक बड़े फैन बेस के साथ वो और भी ज्यादा मजबूत हो जाते। उनकी ताकत के आगे सभी दुश्मन कमजोर पड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने इस शो का ऑफर रिजेक्ट करके खुद अपने पांव पर कुल्हाड़ी मार ली है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines