Comedian Bharti Singh का 15 साल बाद बड़ा खुलासा, नेशनल लेवल शूटर बोलीं 'जब प्रैक्टिस के लिए जाती थी...'
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Google
Edited By Ishika Jain

Image Credit: Google
Bharti Singh National Level Rifle Shooter: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) आज पूरे हिंदुस्तान की मुस्कान बन गई हैं। जब से उन्होंने कॉमेडी की दुनिया में अपना कदम रखा है कामयाबी उनके पांव चूम रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं शोबिज की दुनिया में शामिल होने से पहले भारती किस दौर से गुजरी हैं। उन्होंने कई बार इस पर बात की है कि कैसे उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। लेकिन क्या आप जानते हैं बावजूद इसके भारती सिंह एक नेशनल लेवल शूटर रह चुकी हैं। उन्हें राइफल शूटिंग का काफी शौक रहा है। अब इससे जुड़ा एक बेहद इंटरेस्टिंग किस्सा खुद भारती ने फैंस के साथ शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor ने फिर कर दी ये बड़ी गलती, National Anthem की इंसल्ट होते देख यूजर्स ने लगाई क्लास
वैसे तो इन दिनों भारती अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी बिजी रहती हैं। एक तरफ उनका काम और दूसरी तरफ उनका बेटा गोला ही अब उनकी जिंदगी बन गए हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालकर 15 साल बाद फिर से राइफल शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। अब उन्होंने अपने लॉस्ट व्लॉग में इस बात की जानकारी दी है। साथ ही जब वो प्रैक्टिस किया करती थीं उस दौरान की भी कुछ ऐसी बातें बताई हैं जिसे सुनकर आपकी भी आंखें नम हो जाएगी।
भारती ने अपने व्लॉग में कहा, “15 साल पहले जब मैं राइफल शूटिंग की प्रैक्टिस करती थी। जब मैं नेशनल के लिए जाती थी तब सबकी अपनी-अपनी राइफल होती थी और हम यूनिवर्सिटी के तरफ से जाते थे। तब मैं अपने आपको बड़ा कोसती थी। तब मैंने खुद को कहा था कि मुझे बहुत सारे पैसे कमाने हैं और खुद की राइफल खरीदनी है।”
आपको बता दें, अब भी भारती का निशाना बिगड़ा नहीं है। सालों बाद भी उनका ये टैलेंट सोने की तरह चमक रहा है। जब भारती ने एक के बाद एक अपने टारगेट को हिट किया तो उन्हें देखकर ये कह पाना मुश्किल कि सालों बाद राइफल उठा रही हैं। वहीं, अब भारती सिंह को उनके कोच ने जल्द रेगुलर प्रैक्टिस शुरू करने की सलाह दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: