Bharti Singh Birthday: कहते हैं कि किसी को हंसाना दुनिया का सबसे मुश्किल काम होता है। ये हुनर बहुत कम ही लोगों में होता है। मुश्किल तब होती है, जब आपकी जिंदगी में कई परेशानियां हों और उसके बावजूद आप लोगों को हंसाने से पीछे न रहें। यही कला भारती सिंह में थी, जिसने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहचान तो दिलाई। साथ ही ‘लाफ्टर क्वीन’ का खिताब भी दिलाया। जी हां, भारती सिंह जो आज 3 जुलाई, को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका बचपन काफी संघर्ष से भरा रहा है। साल 18984 में पंजाब के अमृतसर में जन्मीं भारती ने कभी अपनी किस्मत के आगे घुटने नहीं टेके। उन्होंने हमेशा कोशिश की और अपने दम पर सफलता हासिल की। आज उन्हें इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान मिल चुकी है। इन सारी चीजों का क्रेडिट सिर्फ एक चीज को जाता है और वो है उनके हंसाने की ‘कला’। यही टैलेंट था, जिसने भारती को इस मुकाम तक पहुंचाया है।
नमक-रोटी खाकर किया गुजारा
भारती सिंह का आज जन्मदिन है तो इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कितनी मुश्किलों का सामना किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती का स्ट्रगल उनके बचपन से ही शुरू हो चुका था। वो महज दो साल की थीं, जब उनके पिता इस दुनिया से चल बसे। ऐसे में घर की पूरी जिम्मेदारी भारती की मां पर आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती की मां ने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए एक फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। एक समय ऐसा भी आया जब भारती को नमक-रोटी खाकर गुजारा करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: दूसरे हफ्ते में तीसरा इविक्शन, मिड वीक में ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर!
ऐसे मिला ‘लाफ्टर क्वीन’ का खिताब
अपनी जिंदगी में आई तमाम मुश्किलों के बावजूद भारती सिंह ने हार नहीं मानी। उनकी सबसे अच्छी बात ये रही कि मुश्किल दौर में भी उन्होंने हंसाने की कला नहीं छोड़ी। उनके इसी हुनर ने उन्हें ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के मंच तक पहुंचा दिया। इसके बाद भारती सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी कॉमेडी को लोगों ने काफी पसंद किया। आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में भारती सिंह उस दौर में उभर कर आईं जब मेल कॉमेडियन हुआ करते थे। यही वजह है कि जब भारती ने हंसाना शुरू किया तो उन्हें ‘लाफ्टर क्वीन’ का खिताब का खिताब दिया गया।
आज दौलत भी और शोहरत भी
भारी सिंह के पास आज शोहरत भी है और दौलत भी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘लाफ्टर क्वीन’ आज करीब 29 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। वो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘नच बलिए’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘झलक दिखलाजा’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे कई रियलिटी शोज में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वो अपने पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। बता दें कि दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। अब उनका एक बेटा गोला है, जिसका जन्म 2022 में हुआ था।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Advance Booking: 'दृश्यम 3' ने मेकर्स की कराई चांदी-चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों का किया कलेक्शन
3 hrs agoKoffee With Karan 9 OTT: कब और कहां देखें 'कॉफी विद करण 9'? करण जौहर ने आखिरी सीजन का किया ऐलान
6 hrs agoइनकम टैक्स जांच के बीच वाशु भगनानी की बिगड़ी तबीयत, लंदन के अस्पताल में कराया गया भर्ती
7 hrs agoमिस्टर फैजू बनने जा रहे दूल्हा? वेडिंग कार्ड हुआ वायरल! शादी की डेट भी आई सामने
8 hrs agoकरीना कपूर संग शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की जबरदस्त बॉन्डिंग, बेबो ने इंस्टा पर शेयर किया फोटो
9 hrs agoBigg Boss 20 में गल्लू की कैप्टेंसी पर उठे सवाल, दोस्त ही हुए खिलाफ; 'काला गुलाब' दे बताया खराब कैप्टन!
10 hrs agoकौन हैं ललित प्रभाकर? जो राजकुमार राव की 'प्रहार' में बने अजमल कसाब; ट्रेलर में दिखी झलक
10 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan की कमाई में 5वें दिन आया उछाल, The Paradise का भी जान लें हाल
11 hrs agoटॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दोबारा होगी रिलीज, नए सीन्स के साथ सिनेमाघरों में लौटेगी फिल्म?
21 hrs agoWatch: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines