पिता ने साथ छोड़ा, तंगहाली में जीना पड़ा, फिर भी नहीं छोड़ा हंसाना, ऐसे मिला 'लॉफ्टर क्वीन' का खिताब

Bharti Singh Birthday: कॉमेडियन भारती सिंह आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं भारती को बचपन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आज वो ‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से फेमस हो चुकी हैं।

Bharti Singh Birthday Special

Bharti Singh Birthday Special.

विज्ञापन

Bharti Singh Birthday: कहते हैं कि किसी को हंसाना दुनिया का सबसे मुश्किल काम होता है। ये हुनर बहुत कम ही लोगों में होता है। मुश्किल तब होती है, जब आपकी जिंदगी में कई परेशानियां हों और उसके बावजूद आप लोगों को हंसाने से पीछे न रहें। यही कला भारती सिंह में थी, जिसने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहचान तो दिलाई। साथ ही ‘लाफ्टर क्वीन’ का खिताब भी दिलाया। जी हां, भारती सिंह जो आज 3 जुलाई, को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका बचपन काफी संघर्ष से भरा रहा है। साल 18984 में पंजाब के अमृतसर में जन्मीं भारती ने कभी अपनी किस्मत के आगे घुटने नहीं टेके। उन्होंने हमेशा कोशिश की और अपने दम पर सफलता हासिल की। आज उन्हें इंडिया में नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान मिल चुकी है। इन सारी चीजों का क्रेडिट सिर्फ एक चीज को जाता है और वो है उनके हंसाने की ‘कला’। यही टैलेंट था, जिसने भारती को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

नमक-रोटी खाकर किया गुजारा

भारती सिंह का आज जन्मदिन है तो इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कितनी मुश्किलों का सामना किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती का स्ट्रगल उनके बचपन से ही शुरू हो चुका था। वो महज दो साल की थीं, जब उनके पिता इस दुनिया से चल बसे। ऐसे में घर की पूरी जिम्मेदारी भारती की मां पर आ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती की मां ने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए एक फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। एक समय ऐसा भी आया जब भारती को नमक-रोटी खाकर गुजारा करना पड़ा था।

Advertisment

ऐसे मिला ‘लाफ्टर क्वीन’ का खिताब

अपनी जिंदगी में आई तमाम मुश्किलों के बावजूद भारती सिंह ने हार नहीं मानी। उनकी सबसे अच्छी बात ये रही कि मुश्किल दौर में भी उन्होंने हंसाने की कला नहीं छोड़ी। उनके इसी हुनर ने उन्हें ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के मंच तक पहुंचा दिया। इसके बाद भारती सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी कॉमेडी को लोगों ने काफी पसंद किया। आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री में भारती सिंह उस दौर में उभर कर आईं जब मेल कॉमेडियन हुआ करते थे। यही वजह है कि जब भारती ने हंसाना शुरू किया तो उन्हें ‘लाफ्टर क्वीन’ का खिताब का खिताब दिया गया।

विज्ञापन

आज दौलत भी और शोहरत भी

भारी सिंह के पास आज शोहरत भी है और दौलत भी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘लाफ्टर क्वीन’ आज करीब 29 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। वो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’, ‘नच बलिए’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘झलक दिखलाजा’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ जैसे कई रियलिटी शोज में काम कर चुकी हैं। इन दिनों वो अपने पति और राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। बता दें कि दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। अब उनका एक बेटा गोला है, जिसका जन्म 2022 में हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ