Pop Singer Shakira Hospitalized: कोलंबियाई गायिका शकीरा के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल पॉप सिंगर की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें पेरू के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। शकीरा की तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने अपने लिमा में आयोजित होने वाले कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया। शकीरा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी कि डॉक्टर्स ने उन्हें परफॉर्म करने से मना कर दिया है और वो इस स्थिति में नहीं हैं कि शो कर सकें। शकीरा ने दुख जताया लेकिन ये भी कहा कि जल्द ही शो के लिए एक नई तारीख के साथ आएंगी।
शकीरा ने लिमा में शो किया रद्द
रविवार को शकीरा ने इंस्टाग्राम और एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि वो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें पेट में गंभीर समस्या हो गई थी, जिसकी वजह से वो परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं। शकीरा ने कहा कि ‘मैं बहुत दुखी हूं कि आज मंच पर नहीं आ पाऊंगी। मैं काफी इमोशनल और उत्साहित थी कि अपने प्रिय पेरूवियन फैंस से फिर मिल सकूंगी।’
फैंस ने किया गर्मजोशी से स्वागत
शकीरा की पेरू यात्रा का स्वागत फैंस ने बेहद गर्मजोशी से किया था। वो शुक्रवार रात पेरू पहुंची थीं और रविवार और सोमवार को लिमा में शो करने वाली थीं। पेरू उनके लैटिन अमेरिकन टूर “Las Mujeres Ya No Lloran” का दूसरा स्टॉप था, इससे पहले वो ब्राजील में दो शो कर चुकी थीं। पेरूवियन फैंस ने शकीरा का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर भारी संख्या में भीड़ जमा की थी। शकीरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘लिमा, इतनी इमोशनल वेलकम के लिए धन्यवाद!’
शकीरा ने जल्दी ठीक होने की जताई उम्मीद
अपने पोस्ट में शकीरा ने कहा कि वो जल्द ठीक होने की उम्मीद करती हैं और उनका इरादा है कि वो जल्द ही इस शो को करें। उन्होंने लिखा कि ‘मेरा प्लान है कि जैसे ही मैं ठीक हो जाऊं, इस शो को जल्द से जल्द आयोजित करूं। मेरी टीम और प्रमोटर इस समय एक नई तारीख पर काम कर रहे हैं’।
शकीरा का नया एल्बम
शकीरा इस समय अपनी नई एल्बम Las Mujeres Ya No Lloran का प्रमोशन करने के लिए टूर पर हैं। शकीरा का ये टूर लैटिन अमेरिका में जारी रहेगा और मई में कनाडा और अमेरिका में भी उनके कॉन्सर्ट होंगे। उनके फैंस उनकी सेहत में जल्दी सुधार की कामना कर रहे हैं, ताकि वो फिर से अपने टूर का हिस्सा बन सकें।
यह भी पढ़ें: Chhaava Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल होते ही Vicky की छावा ने बनाया रिकॉर्ड, जानें कुल कलेक्शन
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
20 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
2 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
7 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
10 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines