Coldplay ने भारत में Concert से पहले किया बड़ा ऐलान, 12वां एल्बम आते ही फैंस को लगेगा झटका

Coldplay Band Announces Retirement: कोल्डप्ले के सदस्य क्रिस मार्टिन ने हाल ही में बैंड के रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Coldplay Announces Retirement

Coldplay Announces Retirement

विज्ञापन

Coldplay Band Announces Retirement: अगले साल मुंबई में फेमस बैंड कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट होने जा रहा है जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इंडिया में बैंड की परफॉर्मेंस को लेकर लोगों में इतना ज्यादा उत्साह है कि टिकटें ब्लैक में भी बिक रही हैं। इसी बीच अब बैंड ने बड़ा फैसला लिया है जिसके बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा है। जी हां कोल्डप्ले ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। आखिर कब और कैसे रिटायरमेंट लेगा ये फेमस बैंड, चलिए आपको बताते हैं।

कोल्डप्ले ने रिटायरमेंट का किया ऐलान 

कोल्डप्ले बैंड ने हाल ही में बताया है कि वो अपने 12वें स्टूडियो एल्बम के रिलीज के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे। जी हां फैंस को ये सुनकर बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। जिस बैंड के परफॉर्मेंस के लिए भारत में ब्लैक में टिकटें बिक रही हैं वो बैंड अब जल्द ही रिटायरमेंट लेने वाला है।

विज्ञापन

क्रिस मार्टिन ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की और कहा कि इसके बाद वो अपना पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान देंगे। प्रोफेशनली वो रिटायर हो जाएंगे। आपको बता दें बैंड ने अब तक नौ एल्बम जारी किए हैं और उनका 10वां एल्बम ‘मून म्यूजिक’ इसी 4 अक्टूबर को आ रहा है।

एप्पल म्यूजिक के साथ बातचीत में बताया

क्रिस मार्टिन ने ‘एप्पल म्यूजिक 1’ के साथ बातचीत में कहा कि ‘हम सिर्फ 12 बेहतरीन एल्बम बनाएंगे। ये नंबर हमारे लिए क्वालिटी को मेंटेन करने का एक तरीका है और एक गाने का चयन करना अब काफी मुश्किल है, जो ऑडियंस के दिलों में उतर जाए।’ उन्होंने उदाहरण के तौर पर बताया कि ‘सिर्फ सात हैरी पॉटर किताबें हैं और बीटल्स के भी 12½ एल्बम हैं।’ क्रिस ने बताया कि बैंड भले ही रिटायर हो रहा है, लेकिन वो और बाकी सदस्य जैसे जॉनी बकलैंड, गाइ बेर्रीमैन और विल चैंपियन अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम करते रहेंगे।

विज्ञापन

मुंबई में अगले साल करेंगे शानदार कॉन्सर्ट

गौरतलब है क्रिस ने बैंड के रिटायरमेंट का ऐलान उस वक्त किया है जब भारत में इसे कॉन्सर्ट की टिकटों के लिए मारामारी चल रही है। जनवरी 2025 में कोल्डप्ले की शानदार परफॉर्मेंस भारत में होने वाली है। हालांकि बैंड के शो के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए और इसके बाद इन्हें ब्लैक में भारती कीमतों पर बेचा जाने लगा। इसी को लेकर मुंबई पुलिस ने बुक माय शो के सीईओ को टिकटिंग घोटाले के आरोप में पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा है कि कॉन्सर्ट भी रद्द किया जा सकता है।

बुक माय शो के सीईओ आशीष हेमराजानी को 27 सितंबर को बुलाया गया था, लेकिन वो आर्थिक अपराध विंग के सामने उपस्थित नहीं हुए। इस मामले की जांच एडवोकेट अमित व्यास की शिकायत पर की जा रही है, जिन्होंने ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर ज्यादा कीमतों पर टिकटों की काला बाजारी का आरोप लगाया है। बुक माय शो ने अपनी तरफ से इस पूरे मामले में बेगुनाह बताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ