Coldplay Ahmedabad Chris martin-Bumrah: 26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस के मौके पर अहमदाबाद में हो रहे कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में ‘वंदे मातरम’ गीत गाकर क्रिस मार्टिन ने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने न सिर्फ ‘वंदे मातरम’ बल्कि ‘मां तुझे सलाम’ भी गाया और देशवासियों को 76 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। क्रिस की परफॉर्मेंस से लोगों का दिल खुश हो गया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कॉन्सर्ट गूंज पड़ा। वहीं लाखों की संख्या में लोग कोल्डप्ले अहमदाबाद में पहुंचे जिसकी इनसाइड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
खास अंदाज में कॉन्सर्ट की हुई एंडिंग
क्रिस मार्टिन ने एक अलग अंदाज में नेशनल गीत गाकर इंडियंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली। इससे भी खास ये रहा की शो की एंडिंग और भी ज्यादा स्पेशल रही।
क्रिस ने जब कॉन्सर्ट का समापन किया तो उन्होंने भारत माता को सलाम नारे बोले। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा लेकिन जैसे ही उन्होंने अलग अंदाज में शो की हैप्पी एंडिंग की तो सभी खुश हो गए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 से निकलते ही Vivian Dsena ने दी Good News! क्या एक्टर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट?
कॉन्सर्ट में छाए जसप्रीत बुमराह
क्रिस मार्टिन के इस पूरे कॉन्सर्ट में जसप्रीत बुमराह छाए रहे। क्रिस ने न सिर्फ देशभक्ति गीत गाकर लोगों का दिल जीता बल्कि भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के लिए एक शानदार गाना गाया और उन्हें वो डेडीकेट किया। क्रिस ने जो गाना गाया वो भी सुन लीजिए- “ओ जसप्रीत बुमराह, मेरे प्यारे भाई। क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज। हमें आपको विकेट पर इंग्लैंड को खत्म करते हुए देखने में मजा नहीं आया।”
कब शुरू हुआ कोल्डप्ले
जान लें कि कोल्डप्ले अहमदाबाद कॉन्सर्ट 25 और 26 जनवरी को शहर के मोटेरा इलाके में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। बैंड ने 18 जनवरी को मुंबई में अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर इंडिया टूर की शुरुआत की। उन्होंने 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म किया।
कॉन्सर्ट के दौरान, कोल्डप्ले ने अभिनेता शाहरुख खान और क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को बधाई दी और यहां तक कि ब्रिटिश राज द्वारा अतीत में किए गए अत्याचारों के लिए भारत से माफी भी मांगी।
क्रिस मार्टिन ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की पांचवीं वर्षगांठ के जश्न में भी भाग लिया। अहमदाबाद कोल्डप्ले के दौरान लाखों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे जो एक खास बात रही।
यह भी पढ़ें: Netflix से Primevideo तक, ट्रेंड कर रहीं ये 7 फिल्में, एक बार देखना तो बनता है
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines