हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Akshay Kumar की ‘Welcome 3’ को टक्कर देने के लिए ‘Cocktail 2’ के मेकर्स ने बनाया मास्टर प्लान, ऑडियंस की हुई बल्ले-बल्ले

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस में तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, मेकर्स ने इस मूवी को लेकर एक ऑफर भी निकाला है, जिससे ऑडियंस की बल्ले-बल्ले हो गई है. मेकर्स के इस तगड़े ऑफर के कारण अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई पर गहरा असर पड़ सकता है.

विज्ञापन
Cocktail 2 के मेकर्स ने बनाया तगड़ा प्लान

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, यह फिल्म कल यानी (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस मूवी 20 से भी ज्यादा स्टार्स नजर आने वाली है. इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन 20 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. लेकिन, जब यह मूवी थिएटर्स में रिलीज होगी, तो शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कमाई पर गहरा असर डाल सकती है, जिसके लिए कॉकटेल 2 के मेकर्स ने एक तगड़ा मास्टर प्लान बना है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘Cocktail 2’ के आगे फीकी पड़ी ‘पेद्दी’, जानें कमाई की रेस में कौन निकला आगे?

‘कॉकटेल 2’ के मेकर्स ने निकाला शानदार ऑफर

खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म हालिया रिलीज मूवी ‘कॉकटेल 2’ को कड़ी टक्कर दे सकती है और कमाई पर भी असर डाल सकती है. हालांकि, कॉकटेल 2 के मेकर्स ने अपनी फिल्म के एक तगड़ा ऑफर निकाला है. मेकर्स ने बाय 1 गेट 1 फ्री टिकट का ऑफर निकाला है. इसका मतलब साफ है कि अगर आप एक टिकट खरीदते हैं, तो आपको 1 टिकट मुफ्त में मिलने वाला है. मेकर्स के इस ऑफर से ऑडियंस की बल्ले-बल्ले हो गई है. लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’  को नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Prime Video पर रिलीज होते ही छाई ये धांसू फिल्म, क्लाइमैक्स देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

वेलकम टू द जंगल कब होगी रिलीज?

आपको बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ के इस ऑफर की जानकारी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. अगर आप बुकमाय शो से फिल्म कॉकटेल 2 की टिकट बुक करते हैं, तो आपको इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. टिकट बुक करने के लिए आपको ‘Cocktail 2’ कोड कूपन कोड यूज करना होगा. ‘कॉकटेल 2’ के मेकर्स के इस कदम से अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ को पहले दिन की कमाई में असर पड़ सकता है. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ पहले दिन कितने का कारोबार कर सकती है. ‘वेलकम टू द जंगल‘ मूवी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola