बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, यह फिल्म कल यानी (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इस मूवी 20 से भी ज्यादा स्टार्स नजर आने वाली है. इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन 20 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. लेकिन, जब यह मूवी थिएटर्स में रिलीज होगी, तो शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कमाई पर गहरा असर डाल सकती है, जिसके लिए कॉकटेल 2 के मेकर्स ने एक तगड़ा मास्टर प्लान बना है.
‘कॉकटेल 2’ के मेकर्स ने निकाला शानदार ऑफर
खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार की फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म हालिया रिलीज मूवी ‘कॉकटेल 2’ को कड़ी टक्कर दे सकती है और कमाई पर भी असर डाल सकती है. हालांकि, कॉकटेल 2 के मेकर्स ने अपनी फिल्म के एक तगड़ा ऑफर निकाला है. मेकर्स ने बाय 1 गेट 1 फ्री टिकट का ऑफर निकाला है. इसका मतलब साफ है कि अगर आप एक टिकट खरीदते हैं, तो आपको 1 टिकट मुफ्त में मिलने वाला है. मेकर्स के इस ऑफर से ऑडियंस की बल्ले-बल्ले हो गई है. लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को नुकसान हो सकता है.
वेलकम टू द जंगल कब होगी रिलीज?
आपको बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ के इस ऑफर की जानकारी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. अगर आप बुकमाय शो से फिल्म कॉकटेल 2 की टिकट बुक करते हैं, तो आपको इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. टिकट बुक करने के लिए आपको ‘Cocktail 2’ कोड कूपन कोड यूज करना होगा. ‘कॉकटेल 2’ के मेकर्स के इस कदम से अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ को पहले दिन की कमाई में असर पड़ सकता है. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ पहले दिन कितने का कारोबार कर सकती है. ‘वेलकम टू द जंगल‘ मूवी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.