हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Met Gala 2023: रेड कार्पेट पर 'कॉकरोच' ने भी फोटोग्राफर को दिए पोज, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
Cockroach At Met Gala 2023

Cockroach At Met Gala 2023: न्यूयॉर्क सिटी में होने वाले साल के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में दुनिया भर के फेमस सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए हैं।

इस साल आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, ईशाना अबानी और नताशा पूनावाला ने इवेंट में शिरकत की और अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींचा। इस बीच रेड कॉर्पेट पर एक खास मेहमान ने भी एंट्री का, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा और कैमरे में कैप्चर भी हुआ।

Cockroach At Met Gala 2023

विज्ञापन

रेड कॉर्पेट पर कॉकरोच का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिा पर इस बार मेट गाला के रेड कॉर्पेट पर कॉकरोच मिलने की वीडियो वायरल है। इस ग्रैंड इवेंट में फोटोग्राफर्स सभी के आउटफिट्स के फोटोज क्लिक कर रहे हैं, तभी बीच में एक कॉकरोच भी वॉक करता दिखा। वहीं, कॉकरोच को कैमरे में कैप्चर करने वाले फोटोग्राफर का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसपर लोग अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स दे रहें रिएक्शन

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर ट्विटर पर तो मीम्स की भी बाढ़-सी आ गई है। इतना ही नहीं बल्कि वायरल हो रहे इस वीडियो को जमकर लाइक्स भी मिल रहे हैं और यूजर्स इस वीडियो पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि- ‘हां, लेकिन असल में सवाल यह है कि उसने क्या पहना है?’।

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि- ‘बेस्ट ड्रेस्ड फॉर श्योर।’ इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने भी लिखा है कि- ‘आज रात के मेट गाला ईवनिंग का लास्ट … एक कॉकरोच हाहाहाहाहा।”

विज्ञापन

ये है मेट गाला 2023 की थीम

बता दें कि ये इवेंट मई में पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है। वहीं, इस इवेंट में एक्टर्स, म्यूजिशियन, मॉडल और फैशन इंडस्ट्री के लोग शामिल होते हैं। इस बार के मेट गाला 2023 को पेनेलोप क्रूज, माइकेला कोएल, रोजर फेडरर, दुआ लीपा और वोग के एडिटर अन्ना विंटोर ने होस्ट किया। बताते चलें कि दिवंगत फैशन डिजाइनर की लाइफ और वर्क के सम्मान में इस साल की मेट गाला थीम “कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी” रखी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola