हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

छुट्टियां मनाते-मनाते सिंगर का हुआ निधन, दुखद खबर से फैंस में पसरा मातम

Korean Singer Jason Passed Away
विज्ञापन

Korean Singer Jason Passed Away: हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की छुट्टियां मनाते हुए मौत हो गई। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक पॉपुलर सिंगर का निधन हो गया है। बेहद कम उम्र में सिंगर की मौत की खबर सुनकर फैंस भी शॉक्ड रह गए हैं। इस वक्त हर कोई हैरान है कि उनके पसंदीदा सिंगर अब उनके बीच नहीं रहे। लेकिन अब सिंगर के बैंड मेंबर ने इस बुरी खबर को कन्फर्म करते हुए सबके दिल तोड़ दिए हैं।

थाईलैंड में छुट्टियां मनाते हुए हुई मौत 

बता दें, कोरियन शो का अब इंडिया में काफी क्रेज है। साथ ही कोरियन सॉन्ग्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। बढ़ती कोरियन सीरीज और सॉन्ग्स की डिमांड के बीच अब कोरिया के जाने-माने सिंगर का निधन हो गया है। महज 43 साल की उम्र में सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दुख की बात तो ये है कि जब सिंगर की मौत हुई तो वो न तो अपने घर पर थे और न ही अपनों के बीच। सिंगर उस दौरान थाईलैंड में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या खबर थी कि ये छुट्टियां कभी खत्म ही नहीं होंगी और वो कभी अपने घर नहीं लौट पाएंगे।

कैसे हुआ सिंगर का निधन?

विज्ञापन

कोरियाई को-एड म्यूजिक ग्रुप के मेंबर जेसन (Jason) का अचानक थाईलैंड में निधन हो गया। अब उनकी मौत का कारण भी सामने आ गया है। कहा जा रहा है कि उन्होंने हार्ट अटैक आने के बाद दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं जेसन का अंतिम संस्कार भी पूरा हो चुका है। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि सिंगर की मौत 12 जून को ही हो गई थी। उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और वो इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। जिसके बाद 17 जून को उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: शो में झूठे निकले मेकर्स के 3 दावे, 2 पुराने रूल्स की हुई वापसी

विज्ञापन

दुख में डूबा सिंगर का परिवार

अब सिंगर के ग्रुप मेंबर्स ने उनके निधन की बुरी खबर सुनाई है। एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने रिवील किया कि उनके साथी जेसन अब इस दुनिया में नहीं रहे। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि सिंगर के परिवार वालों का इस हादसे के बाद बुरा हाल है। जेसन के बैंड के सदस्य भी इस वक्त सदमे में हैं। अचानक हुए इस हादसे से सभी का दिल बैठ गया है और फैंस भी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola