CM Vijay, Trisha Krishnan: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय बीते लंबे से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पहले खबर थी कि विजय और उनकी वाइफ संगीता तलाक ले रहे हैं, लेकिन हाल ही में खबर आई कि संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली है और दोनों के बीच सब ठीक हो गया है. इस बीच अब फिर से विजय और तृषा कृष्णन के कथित अफेयर की रूमर्स जोरों पर हैं. आइए जानते हैं कि अब ऐसा क्या हुआ, जो ये रूमर्स फिर से जोरों पर हैं?
विजय के पेरेंट्स के साथ दिखीं तृषा
दरअसल, आज शनिवार 15 अगस्त को तृषा ने चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत की. इस दौरान मुख्यमंत्री विजय ने यहां पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. साथ ही इसी दौरान तृषा को विजय के माता-पिता, एस ए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ आगे बैठे देखा गया, जिसके बाद अब विजय और एक्ट्रेस की अफेयर रूमर्स ने तूल पकड़ लिया है.
विजय को किया सलाम
इस दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके अलावा तृषा कृष्णन स्वतंत्रता दिवस के इवेंट में सीएम विजय को सलाम भी करती नजर आईं. जी हां, 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसके बाद वो कार्यक्रम के दौरान अपनी सरकारी ड्यूटी निभाते हुए जीप से गुजर रहे थे.
इंटरनेट पर वीडियो हो रहे वायरल
यही वो मौका था जब तृषा उन्हें सलाम करती दिखीं और अब इस दौरान का वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि इसे सन न्यूज ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से तृषा कृष्णन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.
तृषा और विजय की अफेयर रूमर्स
बता दें कि इस खास मौके पर तृषा पीले रंग की साड़ी में खूबसूरत अंदाज में कार्यक्रम में पहुंची थी. साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों में गजरा भी लगाया था. इस इवेंट में तृषा के आने के बाद एक बार फिर से विजय और एक्ट्रेस के रिश्ते को लेकर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, ना तो विजय और ना ही तृषा, दोनों में से किसी ने भी इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
यह भी पढ़ें- ‘मेरा ऐसा करने का…’, Bigg Boss 20 में एंट्री को लेकर ललित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
33 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines