Zubeen Garg Death: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग के निधन से अभी भी देश बाहर नहीं निकल पाया है. फैंस से लेकर सिंगर की फैमिली तक हर कोई जुबीन के निधन से अभी भी उतना ही दुखी है. सिंगर का पार्थिव शरीर देश आ चुका है. साथ ही उनका डेथ सर्टिफिकेट भी सिंगापुर हाइकमिशन ने भेज दिया है. इस बीच जुबीन के दूसरे पोस्टमार्टम की चर्चा हो रही है. सीएम बिस्वा ने कंफर्म किया है कि मंगलवार को जुबीन का दूसरा पोस्टमार्टम होगा. अब इसके पीछे की वजह पर सवाल उठ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर जुबीन का दूसरा पोस्टमार्टम क्यों हो रहा है?
क्यों हो रहा जुबीन का दूसरा पोस्टमार्टम?
सीएम बिस्वा की मानें, तो असम सरकार ने सिंगर जुबीन गर्ग की मौत में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को दूर करने के लिए उनके शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया है. इस बारे में बात करते हुए सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर दोबारा जुबीन गर्ग का पोस्टमार्टम कराने की मांग उठी. इसी को देखते हुए और फैमिली की परमिशन लेने के बाद ये फैसला लिया गया है.
क्या बोले सीएम?
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने मंगलवार को गुवाहाटी में जुबीन गर्ग के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया है. पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह पर्सनली सिंगर के शव का दूसरा पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि वे दोबारा सिंगर के शव को काटना नहीं चाहते हैं. सिंगापुर के डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम करने के बाद मुझे नहीं लगता कि यह जरूरी था, क्योंकि उनके पास ज्यादा तकनीकी है.
मंगलवार को होगा दूसरा पोस्टमार्टम
सीएम ने कहा कि मंगलवार सुबह एम्स गुवाहाटी के कुछ डॉक्टरों की मौजूदगी में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में ताजा पोस्टमार्टम किया जाएगा. देखने वाली होगी कि इस जांच में क्या सामने आता है? दूसरे पोस्टमार्टम के बाद ही सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Zubeen Garg का फिर से होगा पोस्टमार्टम, CM Himanta Biswa Sarma ने दी जानकारी
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines