Kangana Ranaut Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर इस समय खबरों का बाजार भरा पड़ा है। हर कोई बीते दिन हुए थप्पड़ कांड की चर्चा कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर जमकर बातचीत हो रही है। महिला सीआईएसएफ (CISF) जवान ने कंगना को थप्पड़ क्यों मारा इसकी वजह बीते दिन ही सामने आ गई थी। हालांकि अब सुनने में आया है कि वो असली वजह नहीं थी। अब लोगों के मन में ये सवाल है कि अगर कंगना का चार साल पुराना बयान इस घटना का जिम्मेदार नहीं है, तो फिर इसकी क्या वजह हो सकती है?
शेर सिंह माहीवाल ने दिया बयान
दरअसल, हाल ही अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ कांड को लेकर किसान नेता शेर सिंह माहीवाल का बयान सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शेर सिंह का कहना है कि महिला सीआईएसएफ (CISF) जवान ने जो भी किया है, वो उसका समर्थन करते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा महिला (CISF) जवान को अपनी छोटी बहन बताने वाले शेर सिंह का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में नहीं पता था और मीडिया के जरिए उन्हें इसके बारे में पता लगा।
चेकिंग के दौरान हुई घटना
शेर सिंह ने कहा कि महिला (CISF) जवान, जिन्हें वो अपनी छोटी बहन बता रहे हैं उनकी एयरपोर्ट पर ड्यूटी थी। जब अभिनेत्री कंगना रनौत सिक्योरिटी चेकिंग के लिए गई, उस टाइम उनकी छोटी बहन वहां मौजूद थी। इस दौरान जब स्कैनर पर कंगना रनौत के पर्स व फोन की चेकिंग हो रही थी, तो महिला (CISF) जवान की उनसे बहन हो गई। इतना ही नहीं बल्कि शेर का कहना है कि उस समय कंगना ने कहा कि वो मंडी से एमपी हैं।
बढ़ती गई तू-तू-मैं-मैं
एक्ट्रेस के इस बयान पर महिला (CISF) जवान ने कहा कि वो यह नहीं जानती और इस पर दोनों में तू-तू-मैं-मैं हो गई और धीरे-धीरे बहस बढ़ गई। इतना ही नहीं बल्कि शेर ने आगे कहा कि कंगना रनौत जिस तरह से पंजाब की बेटियां-माताओं के बारे में बयानबाजी करती हैं, उससे भी उनकी बहन निराश थी और इसलिए उसने ऐसा किया है। शेर का कहना है कि वो अपनी बहन के साथ हैं और उनका सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस मामले में अब जो भी कार्रवाई होगी या आगे की लड़ाई के लिए वो एकदम तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- Harsh Mayar के पास नहीं थी काम की कमी, फिर Gullak ही क्यों चुनी?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines