Cirkus Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह (Ranveer Singh), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) 23 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है।
इसमें आपको बी-टाउन के कई सेलेब्स देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसके गाने और पोस्टर को फैंस ने खुब पसंद किया लेकिन फिल्म को फैंस की ओर से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। आईए अब इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
और पढ़िए – कैटरीना कैफ, विक्की कौशल भारत के इस खूबसूरत जगह मना रहे अपना दूसरा न्यू इयर, यहां देखें तस्वीरें
तरण आदर्श ने दिए इतने रेटिंग
फिल्म कई लोगों को पसंद आ रही है तो कई लोग इसको नापसंद भी कर रहे हैं। इसको मिक्स्ड रिस्पांस मिल रहे हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर रणवीर के इस फिल्म को 5 में से सिर्फ 2 स्टार दिए हैं, जो कि मेकर्स के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है।
Cirkus Box Office Collection Day 6
इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डाले तो इसने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। दूसरे दिन इसने 6.40 की कमाई की। फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.45 करोड़ रुपए की कमाई की।
और पढ़िए – बॉक्स ऑफिस पर बिखरते दिख रही रणवीर की फिल्म सर्कस, जानें टोटल कलेक्शन
4वें दिन इसने गिरावट के साथ 2.40 करोड़ का बिजनेस किया और 5वें दिन मूवी की 2.25 करोड़ रुपए की टिकटें बिकी हैं। वहीं 6वें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालें तो इसने 2.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसी के साथ अब इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 28.30 करोड़ रुपए हो गया है।
फिल्म को सिनेमाघरों में काफी संघर्ष करते देखा जा रहा है। इसकी कमाई में दिन प्रतिदिन गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला कई अन्य फिल्मों से भी है।
और पढ़िए – ‘Bheegi Bheegi Raaton’ पर टेरेंस लेविस के साथ क्लोज हुईं नोरा फतेही, एक पल को भी नहीं हटेगी नजर
फिल्म के बारे में
सर्कस में रणवीर जुड़वा बच्चों की भूमिका निभाते हैं जो एक दूसरे को नहीं जानते हैं। 1960 के दशक के सेट, पूरे परिवार के लिए इस कॉमेडी में वरुण शर्मा की भी दोहरी भूमिका है। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बेस्ड है।
फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। सिर्कस में जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव सहित कई अन्य कलाकार भी हैं। ट्रेलर में जैकलीन को भी दिखाया गया है जो रणवीर के डुप्लीकेट की प्रेमिका है। यह रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ के बीच एक सहयोग है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines