Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
Cirkus Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह (Ranveer Singh), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) 23 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है।
इसमें आपको बी-टाउन के कई सेलेब्स देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस फिल्म के गाने और पोस्टर को फैंस ने खुब पसंद किया लेकिन फिल्म को फैंस की ओर से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। आईए अब इसके फस्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
https://www.instagram.com/p/ClaZvfBI8Jj/?utm_source=ig_web_copy_link
फिल्म कई लोगों को पसंद आ रही है तो कई लोग इसको नापसंद भी कर रहे हैं। इसको मिक्स्ड रिस्पांस मिल रहे हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्विटर पर रणवीर के इस फिल्म को 5 में से सिर्फ 2 स्टार दिए हैं, जो कि मेकर्स के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है।
#OneWordReview…#Cirkus: OUTDATED.
Rating: ⭐️⭐️
Lacks entertainment and humour you associate with a #RohitShetty film… Has some funny moments [second half], but the spark is missing. #CirkusReview pic.twitter.com/vDoKULUllZ— taran adarsh (@taran_adarsh) December 23, 2022
इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डाले तो इसने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। फिल्म 7.5 करोड़ रुपए का बिजनेस करने में सफल रही है। हालांकि ये लगातार ऐसे ही कमाई कर पाती है या नहीं ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। लेकिन फिल्म को नेगेटिव रिस्पांस मिलने के बाद भी इसने अच्छी शुरूआत की है।
https://www.instagram.com/p/ClaZsuSoc38/?utm_source=ig_web_copy_link
सर्कस में रणवीर जुड़वा बच्चों की भूमिका निभाते हैं जो एक दूसरे को नहीं जानते हैं। 1960 के दशक के सेट, पूरे परिवार के लिए इस कॉमेडी में वरुण शर्मा की भी दोहरी भूमिका है। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर की ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर बेस्ड है।
https://www.instagram.com/p/ClaZfR3o-iz/?utm_source=ig_web_copy_link
फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। सिर्कस में जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव सहित कई अन्य कलाकार भी हैं। ट्रेलर में जैकलीन को भी दिखाया गया है जो रणवीर के डुप्लीकेट की प्रेमिका है। यह रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ के बीच एक सहयोग है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।