Cinema Lover Day 2025: साल 2025 में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी, शुक्रवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा राशा थडानी और अमन देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ भी इस दिन रिलीज हो रही है। इन दोनों फिल्मों को सिर्फ 99 रुपये में देखने का शानदार मौका मिल रहा है। यही नहीं सिनेमाघरों में इस वक्त मौजूद अपनी मन पसंद फिल्म को भी आप सिर्फ 99 रुपये खर्च करके देख सकेंगे। कब और कैसे आइए जानते हैं…
इस दिन उठा सकेंगे लाभ
बॉलीवुड हंगामा रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों में उपस्थिति और राजस्व को बढ़ाने के लिए साल 2025 का पहला सिनेमा लवर डे 17 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस मौके पर इंडिया के अधिकतर सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में सिर्फ 99 रुपये के साथ फिल्म के टिकट सेल किए जाएंगे। इस मौके से नई रिलीज फिल्मों को कम दाम में देखने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ कंट्रोवर्सी में फंसने के बाद फाइनली 17 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा राशा थडानी और अमन देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में आप दोनों ही फिल्मों को सिर्फ 99 रुपये में देख सकेंगे। सिनेमा लवर डे का फायदा हॉलीवुड की दो फिल्मों ‘वुल्फ मैन’ और ‘ए रियल पेन’ को भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Game Changer के रिस्पॉन्स से क्यों खुश नहीं डायरेक्टर शंकर? बताया कहां रह गई कमी
इन फिल्मों पर भी ऑफर
रिपोर्ट के मुताबिक, 99 रुपये वाला ऑफर ‘फतेह’, ‘गेम चेंजर’, ‘मुफासा: द लायन किंग’ और ‘नोस्फेरातु’ जैसी होल्ड ओवर रिलीज पर भी लागू हो सकता है। इसके अलावा ‘पुष्पा 2’ को फायदा मिल सकता है क्योंकि मेकर्स ने 20 मिनट के एक्स्ट्रा फुटेज को जोड़ा है। ओरिजनल फुटेज में क्या खास है, इसे जानने के लिए भी मेकर्स फिल्म को देख सकते हैं।
कैसे कर सकते हैं बुक?
17 जनवरी, शुक्रवार को अपनी मन पसंद फिल्म को सिर्फ 99 रुपये में देखने के लिए आपको बुक माय शो पर जाना होगा। ऑनलाइन ऐप के जरिए आप ‘इमरजेंसी’ और ‘आजाद’ का टिकट एडवांस में आज से बुक कर सकते हैं। अन्य फिल्मों के टिकटों की बुकिंग 16 जनवरी से ओपन की जा सकती है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines