aditya srivastava

क्या CID के अभिजीत ने 56 की उम्र में दोबारा की शादी? दूल्हा बने देख आदित्य श्रीवास्तव के फैंस हुए कंफ्यूज

CID फेम अभिजीत यानी आदित्य श्रीवास्तव दूल्हे के गेटअप में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियोज और फोटोज को देख फैंस भी कंफ्यूज हैं कि कहीं आदित्य ने दोबारा शादी तो नहीं कर ली. चलिए आपको भी सच्चाई बताते हैं.

टीवी के मशहूर सीरियल ‘सीआईडी’ के अभिजीत यानी आदित्य श्रीवास्तव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर आदित्य की कुछ फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. इनमें आदित्य दूल्हा बने हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूल्हे के गेटअप में आदित्य को देखकर फैंस भी कंफ्यूज हो गए और सोचने लगे कि कहीं 56 की उम्र में आदित्य श्रीवास्तव ने दूसरी शादी तो नहीं कर ली है. आदित्य के साथ उनकी पत्नी मानसी श्रीवास्तव भी दुल्हन बने नजर आ रही हैं. लेकिन आपको बता दें कि आदित्य ने दूसरी शादी नहीं की है बल्कि वो अपनी 25वीं शादी की सालगिरह मनाते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

आदित्य ने अपनी 25वीं शादी की सालगिरह को कुछ खास अंदाज में मनाया. इस दौरान आदित्य दूल्हे के गेटअप में और उनकी पत्नी मानसी दुल्हन के गेटअप में अपनी शादी की सालगिरह मनाते नजर आए. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें आदित्य श्रीवास्तव ने मानसी से 22 नवंबर साल 2003 में शादी की थी. कपल की दो बेटियां भी हैं. जिनका नाम आरूषि और आद्विका है. आदित्य ने अपनी शादी की सालगिरह की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं. इन फोटोज में वो अपनी फैमिली के साथ फंक्शन एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ