Chunky Pandey Birthday: चंकी पांडे का असली नाम सुयश शरद पांडे हैं. इसके अलावा वह चंद्रकांत पांडे के नाम से भी जाने जाते हैं. उनका निकनेम ‘चंकी’ उन्हें उनकी नैनी हीरा ने दिया था क्योंकि बचपन में चंकी गोल-मटोल से थे. जब वह बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर रहे थे तब फिल्म मेकर पहलाज निहलानी को उनके दोनों ही नाम ‘चंकी’ और ‘सुयश’ अजीब लगे थे. फिल्म मेकर चाहते थे कि चंकी अपना नाम बदल ले. लेकिन चंकी ने ऐसा नहीं किया और इस नाम के बदौलत ही कामयाबी हासिल की.
एक्टिंग से पहले रॉक बैंड से जुड़े थे
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से चंकी पांडे दो रॉक बैंड से जुड़े थे. एक का नाम क्रॉसवाइंड्स था और दूसरे का नाम इलेक्ट्रिक प्लांट था. इस दिल्ली बेस्ड बैंड के साथ क्रॉसवाइंड्स मर्ज हो गया था. इसके अलावा आपको बता दें कि चंकी ने इस इलेक्ट्रिक प्लांट बैंड के साथ डायर स्ट्रेट्स के “सुल्तान्स ऑफ स्विंग” का कवर भी गया था.
किन कंपनी के मालिक हैं चंकी?
चंकी पांडे एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक हैं जिसका नाम ‘बॉलीवुड इलेक्ट्रिक’ हैं, जो स्टेज शो आयोजित करती थी. इसके अलावा उनका मुंबई में एक रेस्टोरेंट भी है जिसका नाम ‘एल्बो रूम’ है जो अपने इंटीरियर, लाइव म्यूजिक और बारबेक्यू नाइट्स के लिए जाना जाता है. इस रेस्टोरेंट की स्थापना साल 2009 में हुई थी.
चंकी का एक्टिंग डेब्यू
चंकी ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 1987 में आई फिल्म ‘आग ही आग’ से किया था. इस फिल्म में उन्होंने विजय सिंह का रोल निभाया था. एक समय पर जब बॉलीवुड में उन्हें ज्यादा फिल्में नहीं मिल रही थी तब उन्होंने बांग्लादेश की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. चंकी ने बांग्लादेश सिनेमा इंडस्ट्री में सुपरस्टार का दर्जा हासिल था. उन्होंने लगभग 5 साल तक वहां काम किया.
आइकोनिक ‘आखिरी पास्ता’
साल 2010 में आई फिल्म ‘हाउसफुल’ में उन्होंने ‘आखिरी पास्ता’ का किरदार निभाया था जिसे लोग आज भी याद करते हैं. फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग का कोई जवाब ही नहीं था. यह कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि उन्होंने इस ‘आखिरी पास्ता’ से अपना जबरदस्त कमबैक किया था.
किसने मारा था चंकी को थप्पड़?
साल 1989 में आई फिल्म ‘कसम वर्दी की’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस फराह नाज ने चंकी पांडे को सेट पर सबके सामने थप्पड़ मार दिया था. यह घटना चंकी के मजाक की वजह से हुई थी. दरअसल, चंकी का मजाक एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया और वह अपने गुस्से पर अपना काबू खो बैठीं. इस घटना के बाद फराह की प्रोफेशनल इमेज पर काफी असर पड़ा था.
चंकी की लव लाइफ
चंकी पांडे का नाम एक समय मॉडल और वीडियो जॉकी रह चुकी ‘अनु कोट्टो’ के साथ जुड़ा था. दोनों ने सगाई भी कर ली थी हालांकि, वक्त बीतने के साथ उनके रिश्ते में दरार आ गई और यह रिश्ता टूट गया. जिसके बाद उनकी मुलाकात भावना पांडे से हुई.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines