Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में पहली बार कुछ ऐसा हुआ जो अब तक किसी भी सीजन में नहीं हुआ। बिग बॉस के 18 साल के इतिहास में पहली बार किसी ने टिकट टू फिनाले का ऑफर लेने से इंकार किया है। पहले विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने इस सीजन का टिकट टू फिनाले हासिल किया, लेकिन ‘बिग बॉस 18’ के फिनाले में जाने वाले पहले सदस्य बनने के बाद उन्होंने इस टिकट को लेने से साफ इंकार कर दिया।
चुम और विवियन ने टिकट टू फिनाले के ऑफर को मारी लात
दरअसल, टास्क के दौरान चुम दरांग (Chum Darang) के साथ जो भी हुआ था उसका विवियन को पछतावा हो रहा था। ऐसे में उन्होंने अपने हिस्से की जीत चुम के नाम कर दी। जब बिग बॉस ने चुम को टिकट टू फिनाले दिया, तो उन्होंने भी खैरात में मिली इस जीत को एक्सेप्ट करने से इंकार कर दिया। बिग बॉस ने बार-बार चुम से पूछा क्या वो टिकट टू फिनाले नहीं लेना चाहतीं? तो चुम ने इसे विवियन को वापस देने के लिए कह दिया। इस दौरान ईशा सिंह (Eisha Singh) मोटे-मोटे आंसू बहाते हुए नजर आईं।
चुम के टिकट टू फिनाले ठुकराने से ईशा को क्या फायदा?
हालांकि, ये तो ईशा के लिए खुशी का मौका था। उन्हें तो चुम और विवियन के टिकट टू फिनाले ठुकराने से फायदा ही होने वाला है। कैसे? दरअसल, चुम का ये ऑफर लेने से इंकार करना तो ईशा के लिए संजीवनी बूटी की तरह है। 19 जनवरी को इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा और टॉप 5 में 3 कंटेस्टेंट्स की एंट्री तो अभी तक पक्की मानी जा रही है। विवियन के अलावा रजत दलाल (Rajat Dalal) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) टॉप 3 के मजबूत दावेदार हैं।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna को लगी चोट? बीच में ही रुकी Salman Khan की Sikandar की शूटिंग
टॉप 5 में होगा कौन-कौन?
अब बचे हुए 2 लोगों में एक अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) हो सकते हैं और आखिरी में सारा कम्पटीशन चुम दरांग और ईशा सिंह के बीच है। इन दोनों में से अगर चुम फिनाले की टिकट लेकर आगे बढ़ जातीं तो ईशा का पत्ता कटना तय था। ऐसे में चुम ने अपने हाथों से अपने लिए गड्ढा खोद लिया है और ईशा को खुद से आगे निकलने का मौका भी दे दिया है। अब ईशा इस संजीवनी को हासिल करने के बाद क्या टॉप 5 में शामिल हो पाएंगी या नहीं? ये देखना दिलचस्प होगा।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
4 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
8 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
10 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
11 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
11 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
12 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
13 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
14 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines