BIgg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में इस बार कॉम्पलिकेटेड रिश्ते देखने को मिल रहे हैं। ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की बात हो या फिर करणवीर मेहरा और चुम दरांग। दोनों के रिश्ते काफी उलझे हुए लग रहे हैं। खैर वीकेंड का वार में काफी कुछ क्लीयर होने वाला है क्योंकि सलमान खान चुम दरांग और करणवीर मेहरा के ‘कभी हां कभी ना’ वाले रिश्ते पर सवाल उठाते हुए दिखाई देंगे। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान चुम सलमान के सामने करणवीर का प्यार ठुकराने वाली हैं। इसकी एक झलक प्रोमो में देखने को मिल गई है।
वीकेंड का वार का प्रोमो
बिग बॉस 18 के अपडेट देने वाले फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने आज रात आने वाले वीकेंड का वार का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान ने करणवीर मेहरा और चुम दरांग के रिश्ते पर सवाल उठाया है। प्रोमो में सलमान खान ‘गुम है किसी के प्यार में’ गाना गाते हुए करण और चुम से मजाक करते दिख रहे हैं। वह करण से कहते हैं, ‘करण आपने अभी तक चुम से आधिकारिक तौर पर पूछा नहीं है लेकिन अपने इमोशंस को उन तक क्लीयर पहुंचाया है।’
यह भी पढ़ें: अंधेरे में Chumveer की एक और हरकत कैमरे में कैद, यूजर्स बोले- इसलिए बदला बिग बॉस का टाइम
सलमान खान ने किया सवाल
प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं कि करणवीर रिश्ते में होते हुए भी इनकार में रहना चाहते हैं। इस वजह से दर्शक भी कन्फ्यूज हो रहे हैं। इसका जवाब देते हुए कहती हैं, ‘ऐसा कुछ नहीं है। यहां पर मैं करणवीर को पसंद करती हूं लेकिन यह कॉम्पलिकेटेड है।’ इसके बाद चुम दरांग यह भी कहती हैं कि उनका बाहर 10 साल का रिलेशनशिप था। वह शायद उस शख्स के पास वापस चली जाएं!!
चुम दरांग ने तोड़ा करण का दिल
चुम दरांग की यह बात सुनकर करणवीर मेहरा का दिल टूट जाता है। वह कहते तो कुछ नहीं हैं लेकिन उनका चेहरा उनके दिल की फीलिंग्स को बयां कर देता है। बता दें कि करणवीर कई बार चुम को हिंट दे चुके हैं कि वह उन्हें पसंद करते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में राशन टास्क के दौरान सभी घरवालों ने सहमति जताई थी कि चुम अपनी फीलिंग्स को दबा रही हैं। वहीं करणवीर ने खुद इस बात पर सहमति जताई थी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या करणवीर मेहरा के सामने चुम दरांग का रिलेशनशिप आने के बाद वह उनसे दूरी बनाते हैं? या फिर उनका प्यार बिग बॉस 18 के घर में मुकम्मल हो जाएगा। खैर यह तो आने वाले एपिसोड में पता चल जाएगा।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
21 mins ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
2 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
4 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
5 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
5 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
6 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
7 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
7 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
8 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines