Chum Darang: हाल ही में पॉपुलर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) का पॉडकास्ट काफी विवादों में रहा। इस पॉडकास्ट में उनके दोस्त रजत दलाल (Rajat Dalal) गेस्ट बनकर आए थे। इस दौरान एल्विश यादव और रजत दलाल दोनों ने ही ऐसे-ऐसे बयान दिए कि उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स भी रजत और एल्विश से खफा हो गए। कॉमेडी के नाम पर इन दोनों ने सभी हदें पार कर दीं।
एल्विश यादव के कमैंट्स पर चुम ने किया रिएक्ट
वहीं, इस दौरान एल्विश यादव ने चुम दरांग को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और कुछ रेसिस्ट कमेंट भी किए थे। उनकी इस हरकत के लिए उन्हें काफी हेट्रेड भी मिल रहा है। एल्विश यादव ने न सिर्फ चुम दरांग को लेकर विवादित बयान दिया, बल्कि संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाडी’ (Gangubai Kathiawadi) को लेकर भी टिप्पणी की थी। अब इस पर चुम ने चुप्पी तोड़ी है। चुम ने एक बयान जारी कर इस मामले पर रिएक्ट किया है।
चुम दरांग ने पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी
चुम दरांग ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है। चुम ने लिखा, ‘किसी की पहचान और नाम की डिसरिस्पेक्ट करना ‘फन’ नहीं है। किसी की अचीवमेंट का मजाक उड़ाना ठीक नहीं है। अब समय आ गया है कि हम ह्यूमर और हेट के बीच एक रेखा खींचें। इससे भी ज्यादा निराशाजनक बात ये है कि ये सिर्फ मेरी जातीयता, मेरी कड़ी मेहनत के बारे में नहीं था और संजय लीला भंसाली जैसे दूरदर्शी द्वारा बनाई गई फिल्म की भी डिसरिस्पेक्ट की गई है। मेरे साथी पूर्वोत्तर वासियों और उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने रेसिज्म का सामना किया है, मैं आपको देखती हूं, आपको धन्यवाद देती हूं और मैं आपके साथ खड़ी हूं।’
Chum Darang
यह भी पढ़ें: ‘बाहर निकलो…’, Sonu Nigam का लाइव कॉन्सर्ट में ऑडियंस पर फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल
रेसिज्म के खिलाफ चुम ने उठाई आवाज
चुम ने आगे लिखा, ‘हम सभी रिस्पेक्ट, डिग्निटी और इक्वालटी डिजर्व करते हैं। आइए रेसिज्म के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और सहानुभूति, दयालुता और समझ की संस्कृति को बढ़ावा दें। #NoRoomForRacism #NotOkaywithRacism।’ अब चुम का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, करण वीर महरा भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा था कि एल्विश यादव ने गलत किया है, वो गलत इंसान नहीं हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
17 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
19 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
20 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
22 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines