Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 अपने फिनाले के बेहद करीब है। शो में इस वक्त आठ लोग हैं और इस बीच खबर आ रही है कि चुम दरांग शो से बेघर हो गई। सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है और वीडियो के सामने आने के बाद फैंस से लेकर दर्शक हर कोई हैरान हो गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक पत्रकार अरफीन कपल को चुम के बेघर होने की जानकारी दे रही है। वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है?
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BigbossFC ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बॉस 18 के एक्स कंटेस्टेंट सारा अरफीन खान और अरफीन खान नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक पत्रकार अरफीन कपल से कह रही है कि चुम बेघर हो गई हैं, इसके बारे में आप क्या कहेंगे? जैसे ही अरफीन कपल चुम के बेघर होने की बात सुनते हैं, तो चौंक जाते हैं और वो दोबारा कंफर्म करते हैं कि किसकी बात कर रहे हो, तो पत्रकार फिर से चुम का नाम लेती हैं।
चुम के बेघर होने की खबर
हालांकि, इसके बाद अरफीन कपल कहता है कि उन्हें चुम के बेघर होने की कोई जानकारी नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरफीन कहते हैं कि क्या ये ऑफिशियल न्यूज है, तो पत्रकार कहती हैं कि हां आज या कल में कंफर्म हो जाएगा। वीडियो में पत्रकार कह रही हैं कि चुम कल ही बेघर हो गई हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि News4 नहीं करता है।
चुम को मिल रहा लोगों का सपोर्ट
जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। गौरतलब है कि हाल ही में चुम को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी सपोर्ट किया था और उनके लिए वोट की भी मांग की थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग चुम को सपोर्ट कर रहे हैं। चुम को सपोर्ट करने के लिए लोगों ने एक मार्च भी निकाला है और उन्हें वोट करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- Tiku Talsania की अब कैसी हालत? एक्टर की बेटी ने बताया सेहत का हाल
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines