The Odyssey Monday Collection India: क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडेसी’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है. 17 जुलाई 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म होमर की पुरानी कहानी पर आधारित है. इसमें मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड जैसे बड़े सितारे हैं. चार दिन में फिल्म ने भारत में कमाल की कमाई कर दिखाई.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection: सोमवार को धीमी पड़ी ‘धमाल 4’ की रफ्तार, जानें ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ का हाल
ओपनिंग डे पर जोरदार शुरूआत
पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने भारत में करीब 17.40 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. इंग्लिश वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि हिंदी, तेलुगु और तमिल डब वर्जन भी अच्छे रहे. कुल ग्रॉस कमाई 20 करोड़ के पार पहुंच गई. नोलन के नाम और IMAX स्क्रीन्स की वजह से लोग थिएटरों की तरफ खिंचे चले आए.
वीकेंड में लगाई आग
शनिवार को कमाई और बढ़ गई. फिल्म ने 22 करोड़ के आसपास नेट कमा लिए. रविवार को भी 21-22 करोड़ का आंकड़ा छुआ. तीन दिनों में भारत में नेट कलेक्शन 61 करोड़ से ज्यादा हो गया. वहीं दुनिया भर में भी फिल्म ने 2600 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर रिकॉर्ड बनाया. नोलन की फिल्में हमेशा दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती हैं और ‘द ओडेसी’ ने भी वैसा ही जादू दिखाया.
यह भी पढ़ें: The Odyssey Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में भी कायम रहा ‘द ओडिसी’ का जलवा,
मंडे टेस्ट में पास या फेल?
सोमवार को आमतौर पर फिल्मों की कमाई गिरती है. ‘द ओडेसी’ के मामले में चौथे दिन कमाई करीब 8.35 करोड़ के बीच रही. वीकेंड के मुकाबले यह गिरावट है, लेकिन नोलन की फिल्म के लिए यह बुरा नहीं माना जा रहा. भारत में अभी भी फिल्म का मूल अंग्रेजी वर्जन ही सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है, जिसने कुल ₹83.14 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन में से अकेले लगभग ₹66.18 करोड़ (करीब 80%) का योगदान दिया है. बाकी कमाई हिंदी, तमिल और तेलुगु डब्ड वर्जन से आई है.
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का धमाका
ग्लोबल मार्केट और नॉर्थ अमेरिका (डोमेस्टिक) में ‘द ओडेसी’ का जलवा सोमवार को भी देखने को मिला. नॉर्थ अमेरिका में सोमवार को फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ $17.5 मिलियन यानी करीब ₹146 करोड़ की कमाई की. यह आंकड़ा साल 2026 में किसी भी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन बन गया है, जिसने ‘टॉय स्टोरी 5’ ($17.3 मिलियन) को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म का कुल वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन अब ₹2,700 करोड़ ($320+ मिलियन) के पार पहुंच चुका है.
यह भी पढ़ें: Operation Safed Sagar Trailer Out: ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज,
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines