Christopher Nolan Highest Grossing Film: मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द ओडिसी’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है. हर तरफ फिल्म ‘द ओडिसी’ और क्रिस्टोफर नोलन की चर्चा हो रही है. इस बीच अब आपको बता देते हैं कि फिल्म ‘द ओडिसी’ ने कमाल कर दिया है और ये क्रिस्टोफर नोलन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है?
फिल्म ‘ओडिसी’ ने तोड़ा रिकॉर्ड
फिल्म ‘ओडिसी’ अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बेहद शानदार कमाई कर रही है. यूनिवर्सल पिक्चर्स ने रविवार को फिल्म के कलेक्शन से जुड़ी जानकारी साझा की है. मेकर्स ने बताया है कि फिल्म ‘द ओडिसी’ ने नोलन की पिछली फिल्मों के कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
क्रिस्टोफर नोलन की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
गौरतलब है कि फिल्म ‘द ओडिसी’ दुनियाभर में 10,515.99 करोड़ रुपये कमाकर क्रिस्टोफर नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इससे पहले साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘द डार्क नाइट राइज’ ने 10,335 करोड़ का कारोबार किया था. साथ ही फिल्म ‘द डार्क नाइट’, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी, उसने एक महीने में 9,572.98 करोड़ रुपये का करोबार किया था.
‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ‘द ओडिसी’ से पहले वार्नर ब्रदर्स के बैनर तले बनी बैटमैन सीरीज की फिल्में नोलन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में थीं, लेकिन अब ये रिकॉर्ड ‘द ओडिसी’ ने अपने नाम कर लिया है. वहीं, अगर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रविवार तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘द ओडिसी’ ने 169.81 करोड़ का कलेक्शन किया है.
टॉम हॉलैंड की फिल्म पहले नंबर पर
बताते चलें कि फिल्म ने रविवार के दिन 5.21 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, यह अब भी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ से पीछे है. ‘ब्रांड न्यू डे’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का कुल कलेक्शन 415.46 करोड़ है. इसके साथ ही टॉम हॉलैंड की फिल्म पहले नंबर पर है.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 का फॉर्मेट कैसा होगा, शो में मिले ‘वरदान’ का क्या करेंगे कंटेस्टेंट?
संबंधित खबरें
'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
34 mins agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
11 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
17 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
20 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
21 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
1 day agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines