हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

प्लेन हादसे का पहला वीडियो आया सामने, जिसमें बेटियों संग मारे गए मशहूर एक्टर

Christian Oliver Last Post: मशहूर अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर जिस प्लेन क्रैश में मारे गए, उसका पहला वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Social media

Christian Oliver Last Post: आजकल हर रोज कोई ना खबर ऐसी आ रही है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर आ जाती है। हाल ही में मशहूर अमेरिकी अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर, जिन्हें क्रिश्चियन क्लेप्सर के नाम से भी जाना जाता है, उनकी प्लेन क्रैश में मौत हो गई।

बता दें कि इस दुर्घटना में उनके साथ उनकी दो बेटियों की भी जान चली गई है। एक्टर के निधन से हर कोई बेहद दुखी है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना का पहला वीडियो सामने आया है।

यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर और दो बेटियों की प्लेन दुर्घटना में मौत, बेक्विया के पास हुआ हादसा

प्लेन क्रैश का पहला वीडियो

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एकदम तेज रफ्तार से कैरेबियाई द्वीप बेक्विया के पास ये प्लेन क्रैश हुआ और पानी में गिर गया। हालांकि वीडियो में कुछ लोगों को रेस्कूय करते देखा जा सकता है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।

क्रिश्चियन ओलिवर का आखिरी पोस्ट वायरल

इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर का आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रहा है। बता दें कि क्रिश्चियन ओलिवर ने अपने इंस्टाग्राम पर चार दिन पहले एक पोस्ट साझा किया था। इस पोस्ट में उन्होंने एक शानदार तस्वीर शेयर की है, जिस पर लिखा है कि (Let Love Rule Wishing All Off You the Best For 2024!) हालांकि इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा कि स्वर्ग में कहीं से शुभकामनाएं, समुदाय और प्यार के लिए हम 2024 में आते हैं।

फैंस बेहद इमोशनल

वहीं, अब अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स और फैंस इमोशनल कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि मैं उनकी पत्नी को अपनी गहरी संवेदना देती हूं। पति और दो बेटियों की अचानक मौत से उन्होंने बहुत कुछ खो दिया। मेरे पास कोई शब्द नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस पोस्ट ने दिल तोड़ दिया। एक और अन्य यूजर ने लिखा कि ये नहीं सोचा था। इस तरह के भावुक कमेंट्स अब यूजर एक्टर के पोस्ट पर कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें