रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में जज की भूमिका निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले फेमस कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं। वह पिछले कई साल से डांस रियलिटी शोज को जज करते आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने उन सभी सवालों के जवाब दिए जो हमेशा से लोगों के मन में उठते हैं। दरअसल, टेरेंस ने रियलिटी शो के स्क्रिप्ट होने पर अपना रिएक्शन दिया और बताया कि टीवी पर जो पल दिखाए जाते हैं, उन्हें मेकर्स की तरफ से बनाने के लिए कहा जाता है। कोरियोग्राफर ने कहा, ‘जब लोग पूछते हैं कि क्या शो में चीजें स्क्रिप्टेड है? तो ‘हां’ गेस्ट और कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत की चीजों को लेकर पहले से प्लानिंग बनाई जाती है।
दीपिका के साथ किया था स्टेज पर डांस
पिंकविला के साथ इंटरव्यू में टेरेंस लुईस को दीपिका पादुकोण के साथ डांस की एक फोटो दिखाई गई। ये उस वक्त की फोटो थी जब दीपिका डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को प्रमोट करने आई थीं। इस पर रिएक्शन देते हुए टेरेंस ने कहा, ‘लोगों को लगता है कि हम ही गेस्ट के साथ डांस करना चाहते हैं, लेकिन सच ये है कि हमें इन पलों को क्रिएट करने के लिए कहा जाता है। जब आप पूछते हैं कि क्या चीजें स्क्रिप्टेड होती हैं? हां, गेस्ट और कंटेस्टेंट्स के साथ इन पलों की योजना बनाई जाती है। ये स्क्रिप्टेड होता है।’
टेरेंस लुईस ने बताया कि डांस, फैसले, टैलेंट और कमेंट्स प्रमाणिक होती हैं लेकिन जो चीजें एक बेहतरीन प्रोमो बनाती हैं, वह स्क्रिप्टेड होती हैं।’ कोरियोग्राफर ने आगे बताया कि डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स में उनसे कहा गया था कि वह दीपिका पादुकोण के साथ स्टेज पर एक पल बनाएं। इस वजह से उन्हें एक्ट्रेस के साथ डांस करना पड़ा था। टेरेंस ने यह भी बताया कि इस बारे में दीपिका पादुकोण को पहले से नहीं पता था। उन्हें मौके पर ही डांस करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: मुझे भी सपोर्ट की जरूरत..’ सिकंदर की गिरती कमाई के बीच सलमान खान ने क्यों कही ये बात?
क्या स्टेज पर एक्ट्रेस को बुलाते हैं टेरेंस?
रियलिटी शो में अक्सर देखा गया है कि जज गेस्ट एक्ट्रेस को स्टेज पर लाने में हेल्प करते हैं। इस बारे में बात करते हुए टेरेंस लुईस ने कहा, ‘ये पूरी तरह से स्क्रिप्टेड होता है। मैं ऐसा कभी नहीं करने वाला। अपने 8 साल के जजिंग करियर में आज तक किसी गेस्ट या कंटेस्टेंट को स्टेज पर इनवाइट नहीं किया है।’ उन्होंने बताया कि कई बार टीआरपी के लिए उन्हें सीन बनाने को कहा जाता है। एक बार जब उन्होंने विरोध किया था जब मेकर्स ने उन्हें डेटा दिखाया जिसमें था कि ऐसे हल्के-फुल्के जोक्स और कंटेंट से दर्शकों की संख्या बढ़ती है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines