Choreographer Mudassar Khan Wedding Photos: बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान (Choreographer Mudassar Khan) ने फाइनली शादी कर ली है। अब उनके निकाह की खबर सामने आई है। ये सुनकर हर कोई खुश नज़र आ रहा है। मुदस्सर खान न सिर्फ बॉलीवुड सितारों को अपने इशारों पर नचाने के लिए मशहूर हैं बल्कि टीवी के तमाम बड़े रियलिटी शोज को भी जज करने के लिए उन्हें फैंस का प्यार हासिल हो चुका है। मुदस्सर को DID से हर कोई जानने लगा, इसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम से हुई Urfi Javed की एग्जिट! क्या कम कपड़े बने एक्ट्रेस का अकाउंट सस्पेंड होने की वजह?
मुदस्सर खान ने रचाई शादी
वहीं, अब मुदस्सर खान (Riya Kishanchandani) की शादी की खबर सामने आई है। उन्होंने रिया किशनचंदानी संग निकाह पढ़ लिया है। अब इन दोनों की शादी की खबूसूरत तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। न्यूली मैरिड कपल ने अब सोशल मीडिया पर फैंस के लिए अपने वेडिंग फोटोज शेयर कर दी हैं। इस हैप्पिली मैरिड कपल की फोटोज इस वक़्त सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में तो मुदस्सर अपनी वाइफ को प्यार से निहार रहे हैं और वो प्यार से शर्माती हुई नज़र आ रही हैं। वहीं, एक फोटो में कोरियोग्राफर अपनी पत्नी को किस करते दिखाई दे रहे हैं।
कपल की तस्वीरें आईं सामने
इन दोनों के चेहरे पर जो खुशी दिखाई दे रही है उसे देख अब फैंस भी फिदा हो गए हैं। बात अगर इस कपल के वेडिंग लुक की करें तो मुदस्सर ने अपनी शादी पर क्रीम और गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है। आंखों में काजल और उसके ऊपर ब्लैक गॉगल्स लगाकर उन्होंने अपना स्वैग दिखाया है। साथ ही उन्होंने पगड़ी के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। वो दूल्हे बनकर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, रिया किशनचंदानी भी दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मैचिंग कलर का गरारा पहना है और मुस्लिम ब्राइड के रूप में वो काफी प्यारी लग रही हैं।
https://twitter.com/neelikhan/status/1731174842626351366?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1731174842626351366%7Ctwgr%5E73fce15b020b8c9426fa932eaf62244e977038e0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pinkvilla.com%2Fentertainment%2Fnews%2Fwatch-salman-khan-graces-wedding-festivities-of-choreographer-mudassar-khan-riya-kishanchandani-in-style-1262854
यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8 से जुड़ी झूठी खबरों के बीच Kriti Sanon का फूटा गुस्सा, लेनी पड़ी कानूनी मदद
भाईजान ने लगाया गले
आपको बता दें, इस शादी में एक स्पेशल गेस्ट भी इस कपल को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे थे। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) भी कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की शादी में शिरकत करते नज़र आए। उन्होंने गले लगाकर दूल्हे मिया को शादी की मुबारकबाद दी। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही अब सोशल मीडिया यूजर्स भी इस कपल को शादी की बधाई देते हुए भी नज़र आ रहे हैं। इंटरनेट की दुनिया में इस वक़्त सभी लोग इस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
32 mins agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
3 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
3 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
5 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
6 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
7 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
8 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
8 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines