Choreographer Jani Master Assaulted By Sexual Harassment: मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। 21 साल की महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि 21 साल की महिला ने कोरियोग्राफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला भी पेशे से कोरियोग्राफर है।
बताया जाता है कि हैदराबाद के रायदुर्गम में पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने दावा किया है कि कुछ महीनों से वो कोरियोग्राफर जानी मास्टर जिनका पूरा नाम शेख जानी बाशा है, के साथ शूट कर रही थी। महिला का आरोप है कि आउटडोर शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर ने उसका यौन उत्पीड़न किया है। उसके आरोपों के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।
कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायदुर्गम पुलिस ने कथित तौर पर कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है। साथ ही मामले की जांच नरसिंगी पुलिस के हाथ में सौंपी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जानी मास्टर ने आउटडोर शूटिंग के वक्त चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद समेत कई शहरों में उसका यौन उत्पीड़न किया है। महिला का दावा है कि उसने नरसिंगी स्थित घर पर आकर भी कई बार यौन उत्पीड़न किया है।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 के फाइनल में पहुंचा ये खिलाड़ी, न अभिषेक, न गश्मीर फिर कौन?
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
बता दें कि महिला शिकायतकर्ता नरसिंगी की रहने वाली है। उसकी शिकायत के आधार पर केस नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की जांच करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि जानी मास्टर के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप), स्वेच्छा से चोट पहुंचाने (323) और आपराधिक धमकी (506) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना की महिला सुरक्षा शाखा (WSW) की महानिदेशक शिखा गोयल ने बताया कि शिकायतकर्ता के आरोप के आधार पर जांच जारी है। प्रोटोकॉल के आधार पर आगे की जांच होगी।
इन विवादों से भी रहा नाता
आपको बता दें कि कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून महीने में डांसर सतीश की तरफ से रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। उस वक्त सतीश ने दावा किया था कि कोरियोग्राफर जानी मास्टर उन्हें फिल्म की शूटिंग में काम पाने से रोक रहे हैं। हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों का उस वक्त जानी मास्टर ने खंडन किया था।
इसके अलावा साल 2019 में हैदराबाद के मेडचल में एक कोर्ट ने जानी मास्टर को 6 महीने जेल की सजा सुनाई थी। ये सजा उन्हें कथित तौर पर 2015 में एक कॉलेज में हुए झगड़े के लिए सुनाई गई थी। बता दें कि जानी मास्टर काफी फेमस हैं। वो सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी तस्वीरें राजकुमार राव, पवन कल्याण और राम चरण के साथ शेयर करते रहते हैं।
संबंधित खबरें
क्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे हुई पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
13 mins agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
4 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
6 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
6 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
7 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines