Chittibabu On Samantha Ruth Prabhu: टॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुख प्रभु इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसकी कई वजहें हैं जिसमें से एक है उनकी लेटेस्ट फिल्म “शाकुंतलम”। हाल ही में रिलीज हई ये फिल्म पौराणिक कथाओं पर बनाई गई है।
इस फिल्म के जरिए एक बार फिर सामंथा ने थिएटर में एंट्री मारी लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल नहीं हो पाईं। इस फिल्म को फैंस से वह प्यार नहीं मिला जो एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी फिल्मों से कमाया है। इस बीच उनको लेकर दिग्गज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू ने टिप्पणी की है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। चिट्टीबाबू ने दावा किया है कि सामंथा रुथ प्रभु का फिल्मी करियर “खत्म” हो गया है।
और पढ़िए – Ajay Devgn: जब सरेआम 20-25 लोगों ने कर दी थी अजय देवगन की धुलाई, तो पिता लेकर आए थे 200 फाइटर
सामंथा के करियर को बताया खत्म (Chittibabu On Samantha Ruth Prabhu)
दरअसल हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान चिट्टीबाबू ने सामंथा को टार्गेट करते हुए बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा “स्टार हीरोइन” के रूप में सामंथा का करियर खत्म हो गया है और वह अब अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए “सस्ती रणनीति” का इस्तेमाल कर रही है। चिट्टीबाबू ने कहा, “सामंथा ने अपने तलाक के बाद ‘पुष्पा द राइज़’ में ‘ओ आंटवा’ आइटम सॉन्ग किया। उसने अपनी कमाई के लिए ऐसा किया। स्टार हीरोइन का रुतबा गंवाने के बाद उन्हें जो भी ऑफर मिल रहा है वो कर रही हैं।
सामंथा की हरकतों को बताया “पागलपन”
उन्होंने आगे कहा कि एक्ट्रेस के रूप में उनका करियर समाप्त हो गया है और वह फिर से स्टारडम में वापस नहीं आ सकती हैं। उसे जो ऑफर मिल रहे हैं, उसे करते हुए उसे अपनी जर्नी जारी रखनी चाहिए।’ यही नहीं प्रोड्यूसर ने कहा कि “हर बार सेंटिमेंट काम नहीं करेंगे। अगर रोल और फिल्म अच्छी होगी तो लोग देखेंगे। ये सब घटिया और पागलपन भरी हरकतें हैं। मुझे आश्चर्य है कि हीरोइन का स्टेट्स खो देने वाली सामंथा शकुंतला के रोल के लिए कैसे ठीक है उन्होंने आगे कहा कि मुझे शाकुंतलम में कोई दिलचस्पी नहीं है।”
और पढ़िए – Salman Khan On Satish Kaushik: निधन से पहले सतीश कौशिक ने सलमान खान से किया था ये वादा, जो अब होगा पूरा
बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई शाकुंतलम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘शाकुंतलम’ एक ड्रामा फिल्म है जो तेलुगु भाषा में बनी है। गुनशेखर द्वारा निर्देशित ये फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई इसके बावजूद ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम रही।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
46 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines