कॉस्मेटिक सर्जरी कराने वाले एक्टर्स के बारे में क्या बोलीं चित्रांगदा सिंह? ट्रोलिंग पर भी की बात

चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में फिल्मों या टीवी में काम करने वाले सितारों को कॉस्मेटिक सर्जरी कराने पर खुलकर बात की है। साथ ही इस वजह से होने वाली ट्रोलिंग पर भी बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

कॉस्मेटिक सर्जरी कराने वाले एक्टर्स के बारे में क्या बोलीं चित्रांगदा सिंह? ट्रोलिंग पर भी की बात

Photo Credit- Instagram

‘देसी बॉयज’ फिल्म की एक्ट्रेस चित्रांगदा ने ये बात खास तौर पर बताई कि महिलाओं को अपने लुक्स सुधारने के लिए ज्यादा ताने सुनने पड़ते हैं, जो सही नहीं है। उनका मानना है कि अगर किसी को अपनी खूबसूरती बढ़ाने से आत्मविश्वास मिलता है, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।

विज्ञापन

चित्रांगदा ने क्या कहा?

वरिंदर चावला के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान अपने लुक्स पर काम करना चाहता है और इससे उसका कॉन्फिडेंस बढ़ता है, तो ये बिल्कुल ठीक है। समय के साथ हम सब बदलते हैं, इसलिए किसी एक फैसले की वजह से किसी को पूरी तरह गलत ठहराना सही नहीं है।

विज्ञापन

उन्होंने ये भी बताया कि सुझाव देना अलग बात है, लेकिन ट्रोलिंग कुछ और ही होती है। अगर कोई सही तरीके से आलोचना करे, तो उसे समझा जा सकता है, लेकिन जब लोग बिना वजह घटिया बातें कहते हैं, तो बहुत बुरा लगता है। कई बार ऐसी बातें पढ़कर मैं चौंक जाती हूँ।

चित्रांगदा सिंह के प्रोजेक्ट्स

काम के मामले में बात करें तो चित्रांगदा सिंह हाल ही में आई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आई थी। ये फिल्म 6 जून 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी । ये ‘हाउसफुल’ कॉमेडी सीरीज की नई कड़ी है जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, डिनो मोरिया, संजय दत्त, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत, निकितिन धीर, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ