हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chitrangada Singh के साथ ट्रेलर लॉन्च में क्या हुआ? स्टेज से हैरान होकर भागती नजर आईं एक्ट्रेस

Chitrangada Singh: चित्रांगदा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बहुत हैरान और परेशान-सी नजर आ रही हैं। साथ ही वो अचानक से स्टेज से भागती भी नजर आईं।

विज्ञापन
Chitrangada Singh

Chitrangada Singh: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्‍टर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया था। सीरीज के ट्रेलर लॉन्च में इसकी कास्ट भी शामिल हुई। वहीं, अब सीरीज के ट्रेलर लॉन्च से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जैसे ही वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए। हालांकि, किसी को भी ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर अचानक से हुआ क्या है?

चित्रांगदा सिंह का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वेब सीरीज ‘खाकी: द बंगाल चैप्‍टर’ के ट्रेलर लॉन्च से अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चित्रांगदा सिंह स्टेज पर नजर आ रही हैं और बेहद हैरान और परेशान-सी लग रही हैं। अचानक से चित्रांगदा सिंह और उनके पास खड़े दो लोग हड़बड़ी में वहां से चित्रांगदा सिंह को लेकर निकल जाते हैं। साथ ही वो कुछ इशारा भी करते हैं, लेकिन किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है।

लोगों ने किए कमेंट्स

इंटरनेट पर चित्रांगदा सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि कोई कुछ बताएगा कि क्या हुआ है? दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या हुआ, कोई बताओ? तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

विज्ञापन

चित्रांगदा सिंह के साथ क्या हुआ है?

वीडियो को देखने के बाद किसी को समझ में नहीं आ रहा है कि चित्रांगदा सिंह के साथ क्या हुआ है? और वो क्यों इतने हैरान और परेशान होकर अचानक से स्टेज से चली गई। देखने वाली बात होगी कि क्या चित्रांगदा सिंह इस पर कुछ रिएक्शन देती हैं या नहीं? इसके साथ ही अगर उनकी वेब सीरीज की बात करें तो इस सीरीज में जीत, प्रोसेनजीत चटर्जी, चित्रांगदा सिंह, ऋत्विक भौमिक जैसे स्टार्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Palak Tiwari-Ibrahim के ब्रेकअप की अफवाहों को मिली हवा! आखिर क्या है वजह?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola