Chiranjeevi Hanuman First Look Out: ‘महावतार नरसिम्हा’ 2025 की पहली एनिमेटेड फिल्म थी, जिसने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. ऐसे में अब 2026 में AI निर्मित फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान- द इटरनल’ का धमाका होने वाला है. फिल्म को सिनेमाघरों में अगले साल रिलीज किया जाएगा. इसका फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया है, जिसमें कमाल के विजुअल्स देखने के लिए मिल रहा है. इसे भारत की पहली एआई निर्मित फिल्म बताया जा रहा है.
कैसा है 1.11 मिनट का वीडियो?
AI निर्मित फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान- द इटरनल’ के फर्स्ट लुक टीजर वीडियो की बात की जाए तो ये 1 मिनट 11 सेकंड का वीडियो है, जिसमें पवन पुत्र हनुमान की शानदार झलक देखने के लिए मिल रही है. जगलों के बीच कैमरे की जबरदस्त मूवमेंट, पर्वत, पहाड़ और गुफाएं देखने के लिए मिल रही हैं. वहीं, पवन पुत्र को हाथ में गदा लिए हुए दिखाया गया है. हालांकि, इस वीडियो में हनुमान जी का चेहरा नहीं दिखाया गया है. वीडियो में बैकग्राउंड में हनुमान चालीसा की पंक्तियां सुनाई देती हैं. ‘चिरंजीवी हनुमान’ की पहली झलक कमाल की देखने के लिए मिलती है. इसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है.
यहां देखिए ‘चिरंजीवी हनुमान’ की पहली झलक
यह भी पढ़ें: TMMTMTTM Trailer Review: चॉकलेटी ब्वॉय बने कार्तिक आर्यन का दिखा ‘अधूरा इश्क’, जानिए कैसी अनन्या पांडे संग केमिस्ट्री
नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक राजेश मापुस्कर कर रहे डायरेक्शन
आपको बता दें कि फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान- द इटरनल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक कर रहे हैं. राजेश मापुस्कर ने फिल्म के डायरेक्शन की कमान संभाली है. वहीं, निर्माता आलोक जैन, अजीत अंधारे, विजय सुब्रमण्यम और विक्रम मल्होत्रा हैं. भगवान हनुमान पर आधारित होने के नाते मेकर्स इसकी कहानी को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व दे रहे हैं. ताकि सबकुछ रियल लगे.
यह भी पढ़ें: 15 एपिसोड की वेब सीरीज, जिसमें एंटरटेनमेंट के साथ लगेगा स्पोर्ट्स का तड़का; MX Player पर देखें फ्री
2026 में कब रिलीज होगी ‘चिरंजीवी हनुमान- द इटरनल’?
इसके साथ ही अगर ‘चिरंजीवी हनुमान- द इटरनल’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो मूवी की पहली झलक के साथ ही इसकी रिलीज के बारे में बताया गया है. हालांकि, रिलीज की तारीख नहीं बताई गई है. लेकिन इसे 2026 रिलीज किए जाने की बात जरूर कही गई है. अब देखना होगा कि फिल्म अगले साल किस समय सिनेमाघरों में दस्तक देगी और लोगों से इसे कैसा रिस्पांस मिलता है.
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
5 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
5 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
8 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines