Shirish Bharadwaj Passed Away: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। अब साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) के एक्स दामाद शिरीष भारद्वाज (Shirish Bharadwaj) का निधन हो गया है। शिरीष भारद्वाज ने बेहद कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब सोशल मीडिया से जानकारी सामने आई है कि शिरीष भारद्वाज इस दुनिया में नहीं रहे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते शिरीष भारद्वाज की जान चली गई है।
कैसे हुआ निधन?
सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, शिरीष भारद्वाज हॉस्पिटल में एडमिट थे और उनकी तबीयत खराब थी। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि चिरंजीवी की छोटी बेटी के एक्स हस्बैंड के लंग्स डैमेज हो गए थे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, उनकी हालत बिगड़ती चली गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। अब इस दुखद खबर से हर तरफ गम के बादल छा गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग शिरीष भारद्वाज को याद कर दुखी होते हुए नजर आ रहे हैं।
चिरंजीवी की छोटी बेटी से की थी भागकर शादी
बता दें, एक्टर चिरंजीवी की छोटी बेटी श्रीजा कोनिडेला (Sreeja Konidela) ने बिना किसी की परवाह किए घर से भागकर शिरीष भारद्वाज संग शादी रचाई थी। शिरीष भारद्वाज भाजपा नेता भी थे। इनकी लव स्टोरी की बात करें तो कहा जाता है कि कॉलेज में इस कपल का रोमांस शुरू हुआ और दोनों एक-दूसरे के प्यार में खो गए। लेकिन इनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। ऐसे में श्रीजा और शिरीष ने भागकर आर्य समाज मंदिर में साल 2007 में शादी रचा ली थी।
यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ठोक पीटकर बने इंजीनियर? मां ने शुरू की बहू की तलाश, The Great Indian Kapil Show में हुए खुलासे
क्यों हुआ तलाक?
साल 2009 में कपल की बेटी का जन्म हुआ। लेकिन इसके बाद इन दोनों की शादी लम्बे समय तक टिक नहीं पाई। दोनों के बीच मतभेद इतने बढ़ गए कि वो तलाक लेकर अलग हो गए। श्रीजा कोनिडेला ने शिरीष भारद्वाज पर दहेज मांगने का आरोप लगाया था। श्रीजा ने अपने पति और सास के खिलाफ दहेज और हैरेसमेंट का केस किया और साल 2014 में तलाक ले लिया था।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
37 mins ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
1 hr agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
3 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
5 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
6 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
19 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines