एक साल में 14 फिल्में, ऑस्कर में बनाया रिकॉर्ड; इस बच्चे को आज भी कहा जाता है 'Bigger Than Bachchan'

Celebs Childhood Photo: सोशल मीडिया के इस जमाने में आए दिन किसी न किसी सेलेब्स के फोटो-वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कुछ उनके बचपन के भी होते हैं। आज भी एक ऐसे ही मेगास्टार के बचपन की फोटो वायरल हो रही है, जिसको आज भी ‘बिगर दैन बच्चन’ कहा जाता है।

South Mega Star Chiranjeevi Childhood Photo

South Mega Star Chiranjeevi Childhood Photo (Photo Credit - Social Media)

South Mega Star Chiranjeevi Childhood Photo:अक्सर सोशल मीडिया पर आपने सेलेब्स की फोटो-वीडियो वायरल होते हुए देखी होगी, लेकिन फोटो-वीडियो उनके रोजमर्रा की होती है, जिनको देखने के बाद आप ये तो समझ ही जाते हैं कि कौन सा स्टार है, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर इन सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें भी वायरल होती है, जिनको देखकर पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है कि ये कौन है? आज हम आपको एक ऐसे ही मेगास्टार की फोटो दिखाने जा रहे हैं। फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा आज एक बड़ा सुपरस्टार है, जिसने दर्जनों फिल्मों में काम किया।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये स्टार सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से ज्यादा फीस वसूलते हैं। वहीं, इनकी फैन फॉलोइंग इतनी है, जो इनको भगवान की तरह पूजती है। इस हंसते-मुस्कुराते मासूम से बच्चे ने एक साल में करीबन 14 फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं, 36 साल पहले इसी बच्चे ने ऑस्कर में एक रिकॉर्ड बनाया था और अब इनके बेटे ने भी ऑस्कर में जीत हासिल की। क्या आप पहचान पाए कौन है ये बच्चा?

Chiranjeevi Childhood and Young Photo (Credit - Social Media)

Chiranjeevi Childhood and Young Photo (Credit – Social Media)

ये हैं साउथ मेगास्टार Chiranjeevi

जी हां… ये से कोई और नहीं बल्कि साउथ के मेगास्टार कहे जाने वाले चिरंजीवी (Chiranjeevi Childhood Photo) और सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) के पिता है। हाल में उनको फिल्म ‘RRR’ के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था। ऐसे में दोनों के लिए ये कहना गलत नहीं होगा ‘Like Father Like Son’। 68 साल के चिरंजीवी ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वे साउथ इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार हैं, जो अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस लेते हैं, जिसके चलते उनको ‘Bigger than Bachchan’ कहा जाता है।

Chiranjeevi ने ऑस्कर में बनाया था रिकॉर्ड

चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में आई फिल्म ‘पुनधिरल्लु’ से की थी और कमाल की बात ये है कि इसी साल एक्टर ने 14 फिल्मों में काम किया था। मेगास्टार चिरंजीवी के फैंस को ये जानकर हैरानी होगी कि 36 साल पहले ऑस्कर में उनके नाम का डंका बज चुका है। वे साल 1987 में ऑस्कर में शामिल होने वाले पहले साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जिसके बाद अब 36 साल बाद यानी 2023 में उनके बेटे राम चरण ने ऑस्कर में साउथ इंडस्ट्री का डंका बजवाया है। उनकी फिल्म’ RRR’ के ‘नाटू नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ