मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल देवगन (Kajol Devgan) ने बाल दिवस (Children’s Day) के मौके पर फैंस को एक खास अंदाज में विश किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है।
एक्ट्रेस ने अपनी बचपन की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में उनके साथ छोटी बहन तनीषा मुखर्जी भी दिख रही हैं।
अभी पढ़ें – Bigg Boss 16: अब चीनी को घर में मचा संग्राम, अर्चना, प्रियंका और सौंदर्या में खिंची तलवार
एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम पोस्ट
अभिनेत्री द्वारा साझा किए गए इस इंस्टाग्राम पोस्ट में नन्हीं काजोल (Kajol Devgan Childhood Photo) को अपनी छोटी बहन तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) को गोद में उठाए हुए देखा जा सकता है। दोनों ने गुलाबी-सफेद रंग की फ्रॉक पहन रखी है।
काजोल ने शरारती अंदाज में जीभ बाहर निकाले हुए हैं, तो तनीषा के चेहरे पर मासूम सी झलक है। उन्होंने फोटो में शॉर्ट हेयरस्टाइल रखा है। कैमरे के लिए पोज देते हुए काजोल ने अपनी बहन को कस के पकड़ रखा है।
इस फोटो को उन्होंने बाल दिवस (Children’s Day) पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया- ‘मुझ में जो बच्चा है उसे हैप्पी चिल्ड्रन डे… पागल रहो, बुरे रहो, बने रहो.. आप जैसे हैं वैसे ही परफेक्ट हैं (दिल की आंखों वाले इमोजी के साथ दो मुस्कुराते हुए चेहरे)’।
फैंस ने यूं किया रिएक्ट
इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। एक फैन ने लिखा, “ये तस्वीर पहले कभी नहीं देखी..आप क्यूट थीं और आज भी हैं।” दूसरे ने लिखा, ‘अनमोल क्षण’। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, ‘बचपन से ही आप नटखट और प्यारी हैं।’ एक फैन ने यह भी लिखा, ‘दांत गायब है @kajol (हंसते हुए इमोजी)। कई प्रशंसकों ने तस्वीर पर उन्हें प्यारा और दिल वाला इमोजी भेजी है।
वर्कफ्रंट
काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (Salaam Venky) 9 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इसका ट्रेलर 14 नवंबर को आउट कर दिया गया है। ये कहानी एक ऐसी महीला के ऊपर है जो अकेले रहकर भी अपने बीमार बेटे और घर का ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस के इस अवतार को लोग काफी पंसद कर रहें हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
40 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines