Kajol Wishes Happy Children’s Day: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम पर सामने आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘बाज़ीगर’ (Baazigar) के 30 साल पूरे होने का सेलेब्रेशन किया है। इसके बाद उनकी दिवाली पार्टी की झलक भी फैंस को देखने को मिली। वहीं, अब काजोल ने आज चिल्ड्रन्स डे मनाया है। इस खास दिन पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को दिखाया है कि वो कैसे इस स्पेशल डे को एन्जॉय कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: Mrunal Thakur संग डेटिंग रूमर्स पर आया Badshah का रिएक्शन, खुलकर बोले ‘निराश करने के लिए माफी’
काजोल ने नए बच्चों के साथ मनाया चिल्ड्रन्स डे
वहीं, अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन खास बात तो ये है कि काजोल ने ये चिल्ड्रन्स डे अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट नहीं किया। बल्कि उन्होंने तो दो नए बच्चों के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर दी है। अब नीसा (Nysa Devgan) और युग (Yug Devgan) की जगह किसने ली है? वो दो नए बच्चे कौन हैं ये तो काजोल के पोस्ट को देखकर ही आपको पता लगेगा। तो चलिए देखते हैं वो कौन हैं जिन्हें एक्ट्रेस ने अपने बच्चों से रिप्लेस कर दिया है।
काजोल ने दिखाया नए बच्चों का चेहरा
दरअसल, अब युग और नीसा को छोड़ जिसके साथ काजोल ने ये तस्वीर शेयर की है वो दो क्यूट डॉग्स हैं। एक्ट्रेस अपनी गोद में उन्हें प्यार से लिए हुए पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं। यह फोटो देखकर आपको भी इस पर प्यार आ जाएगा। वहीं, इसे शेयर करते हुए अब एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे दोनों बच्चों को हैप्पी चिल्ड्रन्स डे.. जो ठीक एक साल पहले इतने छोटे थे.. पूरे 2 किलो के थे और स्ट्रगल कर रहे थे.. और अब बड़े हो गए हैं।’ अब काजोल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
फैंस को पसंद आया पोस्ट
सभी को एक्ट्रेस को ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा है। इस तस्वीर पर फैंस फिदा हो गए हैं। कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि इंटरनेट पर मौजूद ये आज की सबसे बेहतरीन फोटो है। वहीं, बात अगर काजोल के रियल बच्चों की करें तो एक्ट्रेस की बेटी नीसा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कई बार तो उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं, युग हाल ही में एक वायरल वीडियो के बाद काफी चर्चाओं में आए थे। युग को अपनी मां का ख्याल रखते हुए देख सभी ने मां- बेटे की इस जोड़ी की तारीफ की थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
26 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
58 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines