Chhoriyan Chali Gaon: जी-टीवी के रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ में टीवी जगत की हसीनाएं अपने ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ गांव की जिंदगी जीती दिखाई दे रही हैं। चाहे गाय का गोबर साफ करना हुआ या फिर कुएं से पानी भरना हो, इन हसीनाओं को गांव के सारे काम अकेले ही करने पड़ रहे हैं। 11 हसीनाएं मध्य प्रदेश के एक गांव में अपनी शहरी जिंदगी छोड़ गांव के काम कर रही हैं। हाल ही में शो की कंटेस्टेंट और बॉलीवुड सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की तबियत बिगड़ गई और वो खाना भी नहीं खा पाई। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: गांव में कैसी कटी 11 छोरियों की पहली रात, अंजुम को क्यों आया गुस्सा?
हसीनाओं को अलग-अलग घर में बांटा
दरअसल इन हसीनाओं को गांव अलग-अलग घर में रहने के लिए भेजा गया है। किसी को तीन ग्रुप तो किसी को दो ग्रुप में शो के होस्ट रणविजय सिंह ने बांट दिया है। कृष्णा श्रॉफ, सुमुखी सुरेश और समृद्धि मेहरा को एक घर में रखा गया है। वहीं यहां उन्हें घर के सारे काम गांव के हिसाब से ही करने होंगे। इस घर में ये तीनों रह रही हैं वहां रहने वाली आंटी इन तीनों कंटेस्टेंट्स को गाइड कर रही हैं। वहीं आंटी ही उन्हें खाना भी खिलाती हैं।
कृष्णा की तबीयत बिगड़ी
वहीं लेटेस्ट एपिसोड में आंटी ने तीनों लड़कियों के लिए भूजिया सेव बनाई, जब आंटी ने तीनों को परोसा तो सुमुखी और समृद्धि ने तो प्यार से खाते हुए आंटी की तारीफ की। साथ ही सुमुखी और समृद्धि ने कहा कि कृष्णा इसे नहीं खा पाएगी। फिर क्या था इतना सुनते ही आंटी की आंखों से आंसू झलक पड़े। उन्हें लगा कि उन्होंने खाना बनाने में कुछ गलती कर दी है।
आंटी से मांगी माफी
वहीं आंटी को रोते हुए देख कृष्णा उनके पास गई और उन्हें गले लगाकर माफी भी मांगी। इसके बाद ही कृष्णा ने कहा कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, मेरा पेट खराब है इसलिए मैं खाना नहीं खा पा रही हूं। आपका इससे कोई लेना-देना नहीं है। आप प्लीज परेशान ना हों, क्योंकि मैं अपनी लाइफ में अपने रूटीन के लिए काफी सख्त हूं और मैं अगर डाइट फॉलो नहीं करती तो मेरा दिमाग खराब हो जाता है। इसके साथ ही कृष्णा ने कैमरे के सामने भी कहा कि मुझे काफी बुरा लगा कि आंटी मेरी वजह से रोने लगीं।
लिस्ट में हैं कौन-कौन?
बता दें शो में 11 लड़कियां नजर आ रही हैं। इसमें कृष्णा के साथ-साथ अनीता हसनंदानी, ऐश्वर्या खरे, अंजुम फकीह, डॉली जावेद, सुमुखी सुरेश, एरिका पैकर्ड, रेहा सुखेजा, रमीत संधू, समृद्धि और सुरभी मेहरा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: कभी तूफान में फंसी तो लोकल बस में खाए धक्के, मुश्किल हालात में Chhoriyan Chali Gaon
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines