Chhoriyan Chali Gaon: रणविजय सिंह का लेटेस्ट रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ में 11 टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक की हसीनाएं गांव में जिंदगी जीती नजर आ रही हैं। गांव के काम के साथ-साथ इन हसीनाओं के बीच जबरदस्त टास्क भी देखने को मिल रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच मुर्गियां पकड़ने का टास्क हुआ। जहां कुछ हसीनाओं ने बाजी मारकर एक लग्जरी गिफ्ट हासिल किया तो वहीं दूसरी ओर हारने वाली हसीनाओं को सजा दी गई। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर किन छोरियों ने बाजी मारी और किन छोरियों को सजा मिली?
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon में Tiger Shroff की बहन की बिगड़ी तबियत, खाना भी नहीं खा पाई कृष्णा
नए टास्क में आमने-सामने आईं छोरियां
शो की ये कंटेस्टेंट्स सुबह उठकर गांव की महिलाओं की तरह ही घर का काम करती दिखाई देती हैं। पूरे दिन काम करने के बाद रात में शो के होस्ट रणविजय सिंह इन कंटेस्टेंट्स को टास्क देते हैं, जो भी इस टास्क को जीतने में सफल रहता है वो सुरक्षित हो जाता है और उसे एक इनाम भी मिलता है। वहीं दूसरी ओर जो टास्क में हारता है उन्हें सजा मिलती है और उनमें से कोई एक हसीना नॉमिनेट होती है।
कौन जीता कौन हारा?
लेटेस्ट एपिसोड में इन छोरियों को मुर्गी पकड़ने का टास्क दिया गया। दो-दो के बीच ये टास्क हुआ। इस टास्क में अनीता, ऐश्वर्या, रेहा, सुमुखी और एरिका टास्क जीत गए और उन्हें इनाम में कोलगेट के साथ ब्रश दिया गया। वहीं अंजुम, कृष्णा, समृद्धि, सुरभि और डॉली हार गईं और उन्हें सजा के तौर पर मुर्गी की कॉस्ट्यूम दी गई उन्हें पूरे दिन पहनकर रखना था।
लग्जरी आइटम ने किया खुश
जीते हुए कंटेस्टेंट्स कोलगेट और ब्रश पाकर बेहद खुश हुए। क्योंकि जब से वो यहां आए तभी से वो दातून और राख से अपने दांतों को साफ कर रहे थे। कुछ तो डेली-डेली इस तरकीब को अपनाकर काफी परेशान भी हो गई थीं। वहीं जब इन हसीनाओं को जब गिफ्ट के तौर पर कोलगेट और ब्रश मिला तो वो फूली नहीं समाईं।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: गांव में कैसी कटी 11 छोरियों की पहली रात, अंजुम को क्यों आया गुस्सा?
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
4 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
6 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
8 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
9 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
11 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines