Chhoriyan Chali Gaon: छोरियों ने आग पर चलकर दी अग्निपरीक्षा, क्यों इमोशनल हुईं अनीता हसनंदानी?

Chhoriyan Chali Gaon Promo: छोरियां चली गांव का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें सभी 11 छोरियां इस बार अग्निपरीक्षा देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं अनीता हसनंदानी काफी इमोशनल नजर आ रही हैं।

Chhoriyan Chali Gaon

छोरियां चली गांव का प्रोमो जारी। Photo Credit- Instagram

Chhoriyan Chali Gaon Promo: जी टीवी के रियलिटी शो छोरियां चली गांव को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ये पहली बार देखने को मिल रहा है, जब शहरी हसीनाएं गांव में जाकर वहां की जिंदगी और तौर तरीकों में ढलने की कोशिश कर रही हैं। यही नहीं इन छोरियों को गांव में कई मुश्किल टास्क भी करने पड़ रहे हैं। मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें सभी 11 छोरियां आग से खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान अनीता हसनंदानी काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

छोरियों ने गांव के लिए दी अग्निपरीक्षा

छोरियां चली गांव का प्रोमो जी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इस प्रोमो में होस्ट रणविजय सिंघा सभी 11 छोरियों से कहते हैं कि हफ्ते में उन्हें एक बार महा परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। इस हफ्ते उन्हें अग्निपरीक्षा देनी होगी। इसके लिए उन्हें आग से अलग अलग तरीके से निकलना पड़ेगा। प्रोमो के साथ में कैप्शन दिया गया है, ‘छोरियां निकल पड़ी हैं, गांव की सुरक्षा करने के खातिर देने अग्निपरीक्षा।’

विज्ञापन

आग की लपटों के बीच अनीता

प्रोमो से साफ कर दिया गया है कि महापरीक्षा में छोरियों को गांव वालों के लिए इस अग्निपरीक्षा को पार करना होगा। प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अनीता हसनंदानी आग की लपटों के बीच से जमीन पर रोल करते हुए बाहर आने की कोशिश कर रही हैं। वहीं अन्य छोरियां भी ये अग्निपरीक्षा दे रही हैं जिसमें कोई आग की रिंग से कूदता दिख रहा है तो कोई आग के गोले से खुद को बचा रहा है। किसी को आग पर चलना तक पड़ रहा है।

विज्ञापन

अनीता हसनंदानी हुईं इमोशनल

प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि अनीता हसनंदानी गांव की एक बुजुर्ग महिला से पूछ रही हैं कि उनकी पोती की मां का निधन कैसे हुआ था? इस पर वो महिला बताती है कि उनकी बहू की डिलीवरी थी। उस वक्त उनकी जान चली गई थी। ये सुनते ही अनीता काफी इमोशनल हो जाती हैं। वहीं दूसरी ओर रेहा सुखेजा और अंजुम फकीह भी गांव वालों की गरीबी की कहानी सुन इमोशनल हो जाती हैं। साथ ही उन्हें फाइनेंशियल सपोर्ट करने का दिलासा देती हैं। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ