Chhoriyan Chali Gaon: जी-टीवी का रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ बेहद पसंद किया जा रहा है। मशहूर हसीनाएं इस शो में ऐसे-ऐसे काम कर रही हैं, जो उन्होंने अपने सपनों में भी नहीं सोचे होंगे। कभी ये चूल्हा जलाती हैं, तो कभी भैंस का दूध निकालती हैं। शो में लगातार मजेदार टास्क हो रहे हैं। सभी छोरियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। वहीं, अब जो टास्क होने वाला है, वो काफी मुश्किल होगा, क्योंकि इस टास्क में 11 छोरियों को गोबर के साथ परीक्षा देनी है।
छोरियों को ढूंढना होगा ताजा गोबर
दरअसल, सुबह उठते ही ‘छोरियां चली गांव’ की सभी कंटेस्टेंट्स को शो के होस्ट रणविजय सिंह एक खास टास्क देते हैं। इन हसीनाओं को ये टास्क न सिर्फ पूरा करना होता है, बल्कि जीतना भी होता है। दरअसल, जीतने वाली कंटेस्टेंट को एक पॉवर मिलती है, वो किसी भी छोरी को नॉमिनेट कर सकती है। ऐसे में अब शो में एक फन टास्क होने वाला है, जहां सभी कंटेस्टेंट्स को गोबर इकट्ठा करना होगा। इन सभी कंटेस्टेंट्स को एक कार्ट के साथ अलग-अलग भेज दिया जाता है। सभी ताजा गोबर ढूंढने की चुनौती को पूरा करने में लग जाती हैं।
गोबर में लोटपोट हुईं छोरियां
गोबर ढूंढना तो आसान है, लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है, जब ये छोरियां उसे अपने हाथ से उठाती हैं। गोबर इकट्ठा करते हुए किसी की चीख निकल गई, तो किसी के आंसू आ गए। चिंकी-मिंकी का तो इस टास्क में बुरा हाल हो गया है। चिंकी गोबर में हाथ डालते ही चिल्लाते हुए कहती हैं ‘गर्म है’। इस दौरान उनकी शक्ल रोने जैसी हो जाती है। गोबर के नाम से भी दूर भागने वाले, अब उसमें लोटपोट होते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: नॉमिनेट 6 छोरियों में कंटेस्टेंट्स ने किसे किया सेफ? किसका सफर हुआ खत्म
दीवार पर चिपकाने होंगे गोबर के उपले
वहीं, इस गोबर को सिर्फ इकट्ठा नहीं करना, बल्कि इससे दीवार पर उपले बनाकर भी चिपकाने हैं। लड़कियों को 2-2 की टीम में बांटा जाएगा। एक लड़की दूर से खड़े होकर गोबर फेंकेगी ,तो दूसरी लड़की को उसे कैच करके दीवार पर चिपकाना होगा। इस दौरान किसी के हाथ गंदे होंगे और किसी के कपड़े। अब टास्क कौन जीतेगा? ये देखना बेहद मजेदार होगा।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
42 mins agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
45 mins agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
11 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
15 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
18 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines