Chhoriyan Chali Gaon: जी-टीवी का रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ में टीवी की मशहूर हसीनाएं और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपने ग्लैमरस वर्ल्ड से दूर गांव की जिंदगी जी रही हैं। शो में घर के काम करने के बाद हर दिन टास्क परफॉर्म करना पड़ता है। हाल ही में हुए ‘अग्नि परीक्षा’ टास्क में इन छोरियों को खुद को साबित करने का एक और मौका दिया गया है। जहां इस टास्क को जीतकर शो की कंटेस्टेंट कृष्णा श्रॉफ नंबर वन छोरी बन गई। चलिए आपको भी बताते हैं कृष्णा ने किस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया?
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: नॉमिनेट 6 छोरियों में कंटेस्टेंट्स ने किसे किया सेफ? किसका सफर हुआ खत्म
कृष्णा बनीं छोरी नंबर वन
शो के होस्ट रणविजय सिंह ने छोरियों को नए टास्क से रूबरू कराया। इस टास्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। इसमें शो की कंटेस्टेंट अनीता हसनंदानी बेहद बेबाकी से टास्क परफॉर्म करती नजर आती हैं। अनीता को फैंस शो में काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं इस टास्क में भले ही उनकी तारीफ हुई हो लेकिन इस टास्क में कृष्णा श्रॉफ ने भी काफी अच्छे से टास्क किया और वो इसकी विजेता भी रहीं।
इस स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट
टास्क जीतकर कृष्णा श्रॉफ को ‘छोरी नंबर 1’ का टैग मिल गया। इसके बाद उन्हें किसी एक छोरी को नॉमिनेट करने का मौका भी मिला। अपनी पावर का इस्तेमाल करके कृष्णा ने रेहा सुखीजा को माथे पर राख लगाकर नॉमिनेट कर दिया। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं रेहा ने भी कहा कि मुझे पहले ही पता था कि कृष्णा मुझे नॉमिनेट करने वाली हैं। इसके साथ ही कृष्णा ने रेहा को नॉमिनेट करने का कारण देते हुए कहा कि रेहा इस शो में मेरी कॉम्पीटिशन हैं, इसलिए मैंने उन्हें नॉमिनेट किया है।
शो में नहीं हुआ एलिमिनेशन
बता दें शो में इस बार एलिमिनेशन में कोई भी एलिमिनेट नहीं हुआ है। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स अनीता, रेहा, रमीत, अंजुम, सुमुखी और कृष्णा में से किसी एक को एलिमिनेट करना था। जहां कृष्णा को बाकी छोरियों ने सेफ कर नॉमिनेटड लिस्ट से हटाकर सेफ कर लिया। इसके बाद नॉमिनेटेड बची पांच छोरियों में से किसी एक को गांव छोड़कर जाना था। रणविजय सिंह ने ये फैसला गांव के पंच के हाथों में सौंप दिया। वहीं पंच ने इस हफ्ते किसी भी छोरी को गांव से बाहर नहीं किया। इसके मुताबिक शो के पहले एलिमिनेशन राउंड में कोई भी एलिमिनेट नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chalo Gaon में अब तक कौन-कौन हुआ नॉमिनेट? डेंजर जोन में पहुंची ये 4 हसीनाएं
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
20 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
20 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines