Chhoriyan Chali Gaon Fourth Episode Highlights: रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ के चौथे एपिसोड में दिखाया गया कि अंजुम और रमीत के बीच समझौता हुआ। अगली सुबह जहां अनीता और डोली को अपने हाथों से गोबर उठाना पड़ा। वहीं, कृष्णा पेट साफ न होने की वजह से रो पड़ीं। हालांकि बाद में कुछ राहत मिली। अंजुम को चूल्हे में फूंक मारकर पोहा बनाना सीखा।
वहीं, रेहा और ऐश्वर्या ने भी अपने-अपने घरों में यही तकतीफें झेलीं। चाय पीने के लिए इतनी जद्दोजहद करते हुए सभी एक्ट्रेस को अपने घर की याद सताई। डॉली जावेद ने जब चूल्हे पर रोटी बताई तो बोली-मेरी मां बहुत खुश होगी। उसके बाद दादी का प्यार देख वो रो पड़ीं। यह अनुभव डॉली ने रणविजय के पूछने पर बताया। वहीं, कृष्णा ने भी बताया कि वो जिन दादी के घर में हैं, वो भी कृष्णा की हालत देख रो पड़ीं।
रणविजय ने छोरियों को दिया दूसरा टास्क
रणविजय ने 11 छोरियों को तीसरे दिन दूसरा टास्क दिया। सभी से कहा गया कि गांव के अलग-अलग घरों में जाकर मुर्गी पकड़ना सीखना होगा। इस पर 11 छोरियां गांव के अलग अलग घरों में जाती हैं और जहां भी मुर्गी दिखती है तो वहां रिक्वेस्ट करती हैं कि उन्हें मुर्गी पकड़ना सिखा दें। इस ट्रेनिंग के दौरान भी कंटेस्टेंट को अलग-अलग अनुभव होते हैं।
मुर्गी को पीछे से पकड़ना चाहिए कि साइड से। अचानक हमला कर पकड़ना चाहिए या धीरे-धीरे से पीछे जाकर। वहीं, अंजुम को पता चला कि देसी मुर्गियों को पकड़ना मुश्किल है, इसपर अंजुम कहती हैं कि देसी छोरियों और देसी मुर्गिंयों, दोनों को पकड़ना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें- Chhoriyan Chali Gaon: मुर्गियां पकड़ने उतरीं छोरियां, किसी ने मारी बाजी, तो किसी की लग गई क्लास
आ गई कंपीटिशन की घड़ी
दिनभर मुर्गियों के पीछे भाग भागकर छोरियों की हालत खराब हो चुकी थी। शाम को गांव बिमुलिया के लोग एक जगह जमा थे तो शुरू हुआ कंपीटिशन। सभी 11 छोरियों ने मुर्गी पकड़ने का कौशल कंपीटिशन में आजमाया। एरिका इस कंपीटिशन को जीतने में कामयाब हो गई। रणविजय ने एरिका के सामने भी वही आफर रखी कि जिस भी छोरी को वह डेंजर जोन में भेजना चाहती हैं, उसके सिर पर गोबर से भरी बाल्टी उड़ेलनी है। एरिका इसके लिए अंजुम को चुनती हैं और गोबर से भरी बाल्टी अंजुम की पीठ पर उड़ेल देती हैं। सिर पर गोबर न डालने पर बाकी छोरियां एरिका की तारीफ करते हैं। साथ ही रमीत इस बात के लिए खुश होती हैं कि अंजुम के लिए अच्छा ही हुआ।
नॉमिनेट छोरियों को बचने का मौका
रणविजय कहते हैं कि रोजाना नॉमिनेट होने वाली छोरियों के पास भी रोजाना बचने का मौका होगा। जो भी छोरी टास्क जीतेगी, वो नॉमिनेशन से सेफ हो गई। सप्ताह के आखिर में बची नॉमिनेट छोरियां डेंजर जोन में होंगी और उनके बीच में ही एलिमिनेशन होगा। आने वाले एपिसोड्स में और भी ड्रामा, टास्क और चुनौतियां देखने को मिलेंगी।
गौरतलब है कि अनीता हसनंदानी और डॉली जावेद एक घर में, अंजुम फकीह और रमीत संधू दूसरे घर में, चिंकी रेहा सुखेजा तीसरे घर में, ऐश्वर्या खरे-एरिका चौथे घर में और कृष्णा श्रॉफ, मिंकी और सुमुखी सुरेश एकसाथ हैं।
ये भी पढ़ें- Chhoriyan Chali Gaon: गांव में कैसी कटी 11 छोरियों की पहली रात, अंजुम को क्यों आया गुस्सा?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines