Chhoriyan Chali Gaon: जी-टीवी का रियलिटी शो ‘छोरियां चली गांव’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में आए दिन टास्क के बीच ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में कोई एक छोरी हर दिन छोरी नंबर वन बनती है और किसी एक छोरी को नॉमिनेट करती है। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में इस बार एक नहीं बल्कि दो छोरियां छोरी नंबर वन बनी। इन दोनों ने एक ऐसी छोरी को नॉमिनेट किया जिससे हर कोई हैरान रह गया। चलिए आपको भी बताते हैं लेटेस्ट एपिसोड में दो नंबर वन बनी छोरियों ने किस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया है?
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: 11 छोरियों को मिला गोबर इकट्ठा करने का टास्क? चिंकी के निकले आंसू
कौन बनीं छोरी नंबर वन?
रणविजय सिंह के शो में हर दिन टास्क होने के साथ ही एक छोरी नॉमिनेशन में भी जाती है। हाल ही में हुए टास्क के दौरान एरिका पैकर्ड और रेहा सुखेजा को छोरी नंबर वन का टैग मिला। इसके बाद दोनों छोरियों को किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करना था। एरिका और रेहा ने आपस में फैसला कर ऐश्वर्या खरे को नॉमिनेट करते हुए उनके गले में गोबर की बनी माला पहना दी।
कौन हुईं नॉमिनेट?
ऐश्वर्या जैसी ही नॉमिनेट हुईं हर कोई हैरान रह गया क्योंकि ऐश्वर्या एरिका की काफी अच्छी दोस्त थीं। वहीं ऐश्वर्या शुरुआत से ही काफी अच्छा खेलती नजर आ रही हैं। उनके नॉमिनेशन से हर किसी कोई शॉक्ड था। इसके साथ ही ऐश्वर्या ने रोते हुए कहा कि उन्हें बुरा लग रहा है कि एरिका ने उन्हें नॉमिनेट किया और वो टास्क में अपना 100 प्रतिशत देने के बाद भी नॉमिनेट हो गईं।
किसे हराकर बनीं छोरी नंबर वन?
वहीं बता दें इस बार का टास्क छोरियों को दो जोड़ियों में परफॉर्म करना था। जिसमें लास्ट में रेहा बच जाती हैं और उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट को अपने साथ परफॉर्म करने का मौका मिलता है। इसके बाद रेहा अपने साथ परफॉर्म करने के लिए एरिका को चुनती हैं। इन दोनों का कॉम्पीटिशन कृष्णा श्रॉफ और अंजुम फाकिह के साथ होता है, जहां एरिका और रेहा कृष्णा और अंजुम को हराकर छोरी नंबर वन का टाइटल जीत लेती हैं।
यह भी पढ़ें: Chhoriyan Chali Gaon: ‘अग्नि परीक्षा’ दे कृष्णा बनी छोरी नंबर 1, किस कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट?
संबंधित खबरें
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
38 mins agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट स्पैन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
1 hr ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
1 hr agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
18 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
19 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
21 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
22 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
23 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines